A Love Story Like ‘Ghadar’ : ये है ‘ग़दर’ जैसी प्रेमकथा, पाकिस्तान से भागकर सीमा भारत आई!

भारत में औरतों की आजादी से अभिभूत, अब कभी वापस लौटना नहीं चाहती!

1007
A Love Story Like 'Ghadar' : ये है 'ग़दर' जैसी प्रेमकथा, पाकिस्तान से भागकर सीमा भारत आई! भारत में औरतों की आजादी से अभिभूत, अब कभी वापस लौटना नहीं चाहती!

A Love Story Like ‘Ghadar’ : ये है ‘ग़दर’ जैसी प्रेमकथा, पाकिस्तान से भागकर सीमा भारत आई!

Noida : पाकिस्तान से भागकर नेपाल के रास्ते भारत आने वाली सचिन की प्रेमिका सीमा हैदर अब जेल से आजाद है। गौतमबुद्ध नगर की लुक्सर जेल से सीमा के साथ उसके पति सचिन और सचिन के पिता को भी कुछ शर्तों के साथ जमानत दी गई। जेल से निकलकर वो सचिन घर आई और यहां भारत की खुलकर तारीफ की। उसने कहा कि पाकिस्तान में तो घर में भी औरतों को बंदिशें हैं। भारत में तो जेल में भी आजादी है।

तीनों को रोज रबूपुरा पुलिस स्टेशन में एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा कि वे शहर में हैं। सीमा, सचिन और उसके पिता को रोजाना स्थानीय पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करना होगा। तीनो को कानून के तहत शहर छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

जेल से बाहर आकर सीमा ने कहा कि पाकिस्तान में महिलाएं सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देख सकती थी। सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना भी वहां आसान नहीं। वहां कोई मुस्लिम महिला हिंदू से शादी कर ले तो उसे मार दिया जाता है। इसलिए उसने अपील की उसे पाकिस्तान न भेजा जाए, अगर भेजा गया तो उसे मार दिया जाएगा।

पुलिस हिरासत में और जेल में भी उसे कोई परेशानी नहीं हुई। उसके और उसके बच्चों के साथ सभी ने अच्छा व्यवहार किया। आरती पूजा नाम की सुरक्षाकर्मियों ने उसका व उसके बच्चों का पूरा ख्याल रखा। महिला बंदी जेल में मतलब नहीं रख रहीं थीं। लेकिन, अधिकांश बंदियों ने उसके साथ दोस्ताना व्यवहार किया और बच्चों को खूब प्यार दिया।

सीमा ने कहा कि सचिन के घर में भी उस पर कोई पाबंदी या बंदिश नहीं दिखाई दी। वह खुलकर मीडियाकर्मियों व उससे मिलने वाली महिलाओं से बात कर रही थी। वह अब सचिन से काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी कर चुकी है। अब हिंदू धर्म अपनाने के बाद वह समाज के बीच फिर से कोर्ट मैरिज करेगी। उसने सरकार से भारत की नागरिकता देने की मांग की है। सीमा ने बताया कि उसे विश्वास नहीं था कि वह इतनी जल्द जेल से बाहर आ जाएगी लेकिन भरोसा था कि उसे जल्द न्याय मिलेगा।

भारत की सीमा में अवैध प्रवेश
सीमा हैदर ने 4 जुलाई को अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते बिना वीजा के अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था। इसके बाद उसे, सचिन और सचिन के पिता को अवैध अप्रवासियों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जबकि, सीमा का दावा है कि सचिन मार्च से ही उसका पति बन चुका था। दोनों ने काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी कर ली।

सचिन अब सीमा के पति
सीमा हैदर ने कहा कि मैं सचिन के बिना नहीं रह सकती। क्योंकि वे मेरे पति हैं। मैंने उनके धर्म और संस्कृति को अपना मान लिया है और अपने चार बच्चों के नाम बदल दिए हैं। सचिन के माता-पिता ने भी मुझे स्वीकार कर लिया है और मैंने उनकी सभी सांस्कृतिक प्रथाओं को अपना लिया है।
दोनों की मुलाकात भी फ़िल्मी कहानी

मुलाकात भी फ़िल्मी कहानी जैसी
सीमा और सचिन की मुलाकात 2019 में कोविड लॉकडाउन के दौरान हुई। पबजी खेलते समय ऑनलाइन बातचीत हुई। इसके बाद वे घंटों एक-दूसरे से बात करते रहते। लगभग चार महीने के बाद,दोनों ने अपना फोन नंबर एक्सचेंज किया और ऑडियो-वीडियो कॉल पर बातचीत करने लगे। जनवरी 2021 में दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया। ये दोनों फिल्म ‘गदर’ से प्रेरित थे, जिसकी कहानी एक भारतीय पुरुष और एक पाकिस्तानी महिला के बीच सीमा पार प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है।