WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

FIR on Digvijay Singh : ‘संघ’ की छवि धूमिल करने पर दिग्विजय सिंह पर इंदौर में एफआईआर!

गुरुजी का झूठा चित्र लगाकर सामाजिक विद्वेष उत्पन्न करने की कोशिश का आरोप लगाया!

WhatsApp Image 2023 07 09 At 12.29.46 PM 696x522

FIR on Digvijay Singh : ‘संघ’ की छवि धूमिल करने पर दिग्विजय सिंह पर इंदौर में एफआईआर!

Indore : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर शनिवार को तुकोगंज थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। हाईकोर्ट वकील राजेश जोशी ने यह शिकायत दर्ज कराई है। दिग्विजय सिंह पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि धूमिल करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया गया।

पुलिस के मुताबिक दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की तस्वीर के साथ अनर्गल पोस्ट प्रसारित की। उज्जैन के एक थाने में भी दिग्विजय सिंह पर शिकायत दर्ज होने की जानकारी मिली है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके लिखा ‘बिना तथ्यों की जानकारी के दुष्प्रचार करना और विद्वेष फैलाना कांग्रेस के नेताओं की आदत है। गोलवलकर गुरुजी ने आजीवन सामाजिक विभेद मिटाने और समरस समाज के निर्माण के लिए कार्य किया। गुरुजी के विषय में इस तरह का मिथ्या प्रचार कांग्रेसी नेताओं की कुंठा को दर्शाता हैं, गुरुजी का झूठा चित्र लगा कर सामाजिक विद्वेष उत्पन्न करने की कोशिश निंदनीय है।’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिह की उस ट्वीट के लिए आलोचना की है, जिसमें संघ के द्वितीय सरसंघचालक गुरु गोलवलकर को लेकर भ्रामक दावा किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिह के ट्वीट किए पोस्टर में दावा है कि गोलवलकर ने कहा कि अंग्रेजों द्वारा दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों को बराबरी का अधिकार दिया जाता है, तो इसकी जगह वह सारी जिदगी अंग्रेजों की गुलामी करने के लिए तैयार हैं।

पोस्टर में गोलवलकर के हवाले से धन संपत्ति, राज्यों की जमीन और जंगल को दो-तीन विश्वसनीय व्यक्ति को सौंपने तथा 95 प्रतिशत जनता को भिखारी बनाए रखने का विचार व्यक्त करने का दावा किया गया है। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने उस ट्वीट पर करारा पलटवार करते हुए कहा कि यह ट्वीट तथ्यहीन तथा सामाजिक विद्वेष उत्पन्न करने वाला है। संघ की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से यह झूठा फोटोशॉप लगाया गया है। गुरुजी ने कभी ऐसा नहीं कहा। उनका पूरा जीवन सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने में लगा रहा।