रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिरा, कई लोग घायल

1220

रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिरा, कई लोग घायल

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर आज शाम करीब 5.10 बजे फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिरने की खबर है। कई यात्री ब्रिज से करीब 60 फीट की ऊंचाई से पटरी पर गिरे। कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिज की ऊंचाई करीब 60 फीट थी। यानी 60 फीट ऊंचाई से लोग नीचे पटरी पर गिरे हैं। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। चूंकि हाइट 60 फीट थी, इसलिए कई घायलों की हालत गंभीर भी हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में करीब 20 यात्री बुरी तरह घायल हुए हैं। जिनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि काजीपेट पुणे एक्सप्रेस पकड़ने के लिए कई यात्री प्लेटफार्म नंबर 1 से 4 नंबर प्लेटफार्म पर जा रहे थे। तभी अचानक इस ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में घायल यात्रियों को तुरंत नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया है।

फुटओवर ब्रिज हादसे में घायल होने वालों में से 13 लोगों के नामों की जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि घायलों की संख्या अभी बढ़ सकती है. इससे पहले फुटओवर ब्रिज हादसे को लेकर सीपीआरओ सीआर शिवाजी सुतार ने बताया कि नागपुर मंडल के बल्हारशाह में रविवार शाम करीब 5.10 बजे फुट ओवरब्रिज के स्लैब का हिस्सा गिर गया. इस घटना में कई लोग घायल हो गए और सभी को प्राथमिक इलाज के बाद सिविल अस्पताल भेज दिया गया है. हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना अभी नहीं है.