विबोध प्रीस्कूल में अंतरिक्ष कार्निवल का आयोजन किया गया

104

विबोध प्रीस्कूल में अंतरिक्ष कार्निवल का आयोजन किया गया

बड़ी संख्या में बच्चों अभिभावकों और समाज के श्रेष्ठी जनों ने सहभागिता की

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मन्दसौर। अभिनंदन नगर स्थित विबोध प्रीस्कूल में एक दिवसीय अंतरिक्ष कार्निवल आयोजन संपन्न हुआ। इसमें देश के अंतरिक्ष संबंधी प्रोजेक्ट्स इसरो संचालित विभिन्न अभियान की प्रदर्शनी लगाई गई और इसके बारे में जानकारी दी।
कार्निवाल में अन्य मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया जिसमें छोटे बच्चों एवं अभिभावकों के साथ सामाजिक सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों के गणमान्य जनों ने सहभागिता की।

WhatsApp Image 2026 02 09 at 17.34.08 1

आरम्भ में सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर इसरो ओर अंतरिक्ष संबंधी समूह गीत प्रस्तुत किया गया।

WhatsApp Image 2026 02 09 at 17.34.07 1

जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य एवं लायंस क्लब पूर्व अध्यक्ष सी ए विकास भंडारी ने कहा कि विबोध प्रीस्कूल में अंतरिक्ष जैसे विषय पर छोटे बच्चों एवं अभिभावकों को उपयोगी जानकारी प्रदान करने से रचनात्मक रूझान बढ़ेगा, यह नई सोच को दर्शाता है, अभी इंजीनियर डॉक्टर सी ए कलेक्टर एस पी कॉरपोरेट क्षेत्र में ही जाने के लिए सोचते हैं जबकि 2047 के विकसित भारत के लिए छोटे बच्चों को प्रोत्साहित करना उचित है और संभव है इनमें से ही एस्ट्रोनॉट बने मिसाइलमेन बने अंतरिक्ष में नेतृत्व करे। यह दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। विबोध प्रीस्कूल का अभिनन्दन है इस नवाचार के लिए।

WhatsApp Image 2026 02 09 at 17.34.06

 

अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक श्री तेरसिंह बघेल ने अवलोकन कर बताया कि छोटे बच्चों को बताएंगे नहीं, दिखाएंगे नहीं, सिखायेंगे नहीं तो आगे कैसे बढ़ेंगे और देखेंगे तो ललक होगी, जिज्ञासा होगी और विषय पर नई सोच बनेगी।

नियुद्ध खेल प्रशिक्षक श्री प्रवीण भंडारी ने कहा कि खेल में जुड़ने और नए रूचिपूर्ण विषयों को देखने समझने से छोटे छोटे बच्चे मोबाइल फोन से हटेंगे तो उनके साथ समाज पर अच्छा असर होगा और क्रिएटिविटी सामने आएगी इस दिशा में विबोध प्रीस्कूल के प्रयास प्रशंसनीय है।

WhatsApp Image 2026 02 09 at 17.34.08

वरिष्ठ चिकित्सक एवं आईएमए संरक्षक डॉ विजय शंकर मिश्र, प्रेस क्लब संरक्षक श्री ब्रजेश जोशी, उद्योगपति श्री जगदीश चंद्र शर्मा, सक्षम संस्था सचिव डॉ रवीन्द्र पाण्डेय, शिक्षाविद श्री अजीजुल्लाह खालिद, जन परिषद सचिव नरेंद्र त्रिवेदी, जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश संगठन सचिव हैदर खान बागवान, जिला संयोजक डॉ मुकेश बागड़ी, जिला इंटक उपाध्यक्ष गोपाल गुरु, अखिल भारतीय साहित्य परिषद अध्यक्ष श्री नरेंद्र भावसार, महिला कांग्रेस प्रदेश सहसचिव श्रीमती रूपल अशांशु संचेती, वरिष्ठ पत्रकार मोहसिन खान, कल्पेश शर्मा, अर्पण जैन सहित अन्य सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं संगठनों से गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।

इस मौके पर जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश संगठन ने विबोध प्रीस्कूल प्रिंसीपल डॉ श्रुति बटवाल को शिक्षा क्षेत्र में नवाचारों के लिए मालवा रत्न अलंकरण अवॉर्ड से सम्मानित किया। संगठन प्रांतीय सचिव श्री हैदर खान बागवान डॉ मुकेश बागड़ी ने बताया कि संगठन ने शिक्षा, पर्यावरण, खेल, पशु सेवा, मानव सेवा, साहित्य पत्रकारिता आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन ओर योगदान के लिए समर्पित ओर सक्रिय व्यक्तित्वों को सम्मानित किया है।`

आरम्भ में स्कूली बच्चों के अभिभावक दादा दादी, नाना नानी ने फीता खोलकर अंतरिक्ष कार्निवल आयोजन का शुभारंभ किया।

स्कूल स्टाफ ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।

स्वागत संबोधन वरिष्ठ पत्रकार एवं विबोध प्रीस्कूल संस्थापक डॉ घनश्याम बटवाल ने दिया। आभार प्रिंसीपल डॉ श्रुति बटवाल ने माना।

अंतरिक्ष कार्निवल आयोजन में शामिल बच्चों ने मंच पर नृत्य, गीत और संगीत प्रस्तुत किए।