WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

सड़क पर गुब्‍बारे बेचने वाली 10 साल की बच्‍ची से ट्रैक्‍सी ड्राइवर ने पहले किया दुष्‍कर्म, फिर हत्‍या! आरोपी CCTV फुटेज से पकड़ा गया

20

सड़क पर गुब्‍बारे बेचने वाली 10 साल की बच्‍ची से ट्रैक्‍सी ड्राइवर ने पहले किया दुष्‍कर्म, फिर हत्‍या!आरोपी CCTV फुटेज से पकड़ा गया

नई दिल्‍ली: महरौली में एक 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का बेहद घिनौना मामला सामने आया है। आरोपी एक कैब ड्राइवर है। बताया जा रहा है कि उसने बच्ची को फुटपाथ से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से मात्र चार घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ये बच्‍ची सड़क पर गुब्‍बारे बेचती थी.  परिवार किराए के मकान में रहता था लेकिन किराया न देने पर सड़क पर आ गया और सड़क किनारे ही जिंदगी बसर होने लगी। बच्ची गुब्बारा बेच कर रात को सड़क पर ही सो गई। बिहार से ही आया कैब ड्राईवर बबलू वहां से गुजरा और बच्ची को उठाकर कैब में ले गया। बच्ची से रेप किया और मारकर महरौली के जंगल में फेंक दिया। परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है.

4 घंटे में पु‍लिस ने टैक्सी ड्राइवर को पकड़ा

बच्‍ची के गायब होने के बाद परिवारवालों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. 10 साल की बच्‍ची के गायब होने का मामला था, इसलिए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी. महरौली थाने की पुलिस ने CCTV फुटेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से महज 4 घंटे के अंदर आरोपी टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. टैक्‍सी ड्राइवर के जुर्म कबूल करने के बाद बच्‍ची की लाश को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे जांच कर रही है।

दुष्‍कर्म का आरोपी भी बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है, जिस पर पहले से ही कुछ मुकदमे दर्ज हैं. हालांकि, दोनों ही बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन पीड़ित परिवार और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते नहीं हैं.