
MP में एक IAS अधिकारी का अनूठा रिकॉर्ड- ‘भूतो ना भविष्यति’
भोपाल: मध्य प्रदेश में 2014 बैच के IAS अधिकारी अवि प्रसाद इन दिनों न सिर्फ मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश वरन पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। यह चर्चा उनके कोई प्रशासकीय कार्य या इनोवेटिव आइडिया को लेकर नहीं वरन उनके व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी तीन घटनाओं यानी शादियों को लेकर है।
प्रसाद के बारे में कहा जा सकता है कि वे निश्चित तौर पर एक बहुत ही टैलेंटेड व्यक्ति है जिन्होंने आरबीआई के मैनेजर के बाद यूपीएससी को तीन बार लगातार क्लियर कर पहले आईआरएस फिर आईपीएस और अंततः आईएएस बनकर ही दम लिया।
लंबे पूरे सुदर्शन व्यक्तित्व के धनी अवि प्रसाद ने एक नहीं, दो नहीं तीन महिला आईएएस अधिकारियों से विवाह रचाया। वह भी पूरी तरह कायदे से यानि पहले से तलाक लेकर दूसरी से और दूसरी से तलाक लेकर तीसरे से शादी की।
कहा जा सकता है कि पूरे देश में प्रशासकीय क्षेत्र में यह अपने तरह का एक अनूठा मामला है जो पहले कभी न हुआ और इसके भविष्य में कभी होने की संभावना भी दिखाई नहीं देती है। कहां जा सकता है कि ‘भूतों ना भविष्यति’!





