
पढ़ना जारी रखें
मुंबई के बाद नागपुर का है दबदबा
महाराष्ट्र में मुंबई के बाद नागपुर का दबदबा है। इसे राज्य की राजनैतिक राजधानी माना जाता है। इतना ही नहीं शीतकालीन सत्र भी नागपुर में आयोजित होता है। इस सब के अलावा नागपुर कई और वजहों से भी अहम है। यह मौजूदा सीएम देवेंद्र फडणवीस का गृह जनपद हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का चुनाव क्षेत्र है। इस सब के अलावा राजनैतिक तौर पर नागपुर की काफी ज्यादा अहमियत है। यहां पर ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मुख्यालय स्थित है। दूसरी अहम नियुक्ति में सरकार ने आईएएस विनय गौड़ा को चंद्रपुर से छत्रपति संभाजी नगर का नया कलेक्टर नियुक्त किया है
कौन हैं कुमार आशीर्वाद
कुमार आशीर्वाद 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। कुमार आशीर्वाद के आईएएस बनने का सफर काफी प्रेरक है। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में चार बार फेल होने के बाद पांचवें प्रयास में ऑल इंडिया लेवल पर 35वीं रैक हासिल की। पिता की नौकरी के चलते कुमार ने दार्जिलिंग और जमशेदपुर से अपनी स्कूली शिक्षा और आईआईटी खड़गपुर का रुख किया था। 2011 में वह दिल्ली के मुखर्जीनगर पहुंचे थे। जहां रहकर उन्होंने सिविल सेवा में जाने का ड्रीम पूरा किया। कुमार आशीर्वाद पूर्व में गड़चिरोली में भी तैनात रह चुके हैं। कुमार आशीर्वाद बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बिहार के ऐसे गांव से आते हैं जहां पर बिजली को लग्जरी माना जाता है।
।