
ACB Trap: 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों पकड़े गए
रायपुर: छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के थान खम्हरिया थाने से बड़ी खबर आ रही है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक प्रधान आरक्षक को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया है।

मामला थाना खम्हरिया का है। यहां पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय लहरे लंबे समय से रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी ने एक काम के बदले 15 हजार रुपये मांगे थे। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम पूरी प्लानिंग के साथ थाने पहुंची। जैसे ही अजय लहरे ने रुपये लिए, टीम ने उसे धर दबोचा।
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई किसी निजी काम के एवज में की गई वसूली को लेकर हुई है। ACB की टीम फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। विभाग का कहना है कि यह जांच का विषय है कि इस घूसखोरी में क्या थाने के किसी और बड़े अधिकारी या कर्मचारी का हाथ है।




