18 विभागों के ACS, PS करेंगे निगम-मंडल के नेताओं को ट्रेंड

सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में 18 मई को होगी एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण की शुरुआत

32

18 विभागों के ACS, PS करेंगे निगम-मंडल के नेताओं को ट्रेंड

भोपाल:नवनियुक्त निगम, मंडल, आयोग, प्राधिकरण और बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के उन्मुखीकरण, प्रशिक्षण के लिए 18 मई को सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में 18 विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव स्तर के अधिकारी भी शामिल होंगे। अब तक नियुक्त हुए 63 अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को इसमें शामिल होंने के लिए बुलाया गया है।

इस सत्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 18 मई को सुबह दस बजे करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसमें प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। इसके बाद वित्त विभाग भी बीस मिनट का प्रस्तुतिकरण देगा। अटल बिहारी बाजपेयी संस्थान भी इसमें बीस मिनट तक प्रस्तुतिकरण देगा। इसके बाद दोपहर बारह से एक बजे के बीच अलग-अलग विभागवार उन्मुखीकरण और प्रशिक्षण के लिए सत्र होगा।

प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विभागों में सरकार की क्या प्राथमिकताएं है। किस तरह की कार्यशैली होंना चाहिए और विभागों की अलग-अलग क्या प्रक्रियाएं होती है। भाजपा के घोषणा पत्र की घोषणाओं को पूरा करने के लिए कैसे काम करना है यह बताया जाएगा। कुल पांच विशेष सत्र इस पूरे कार्यदिवस में होंगे।