

ACS Annoyed: सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की सारी जानकारी EHRMS पर डालने में कोताही, GAD एसीएस ने जताई नाराजगी
भोपाल: प्रदेश के सरकारी महकमों में अब शासकीय सेवक के नौकरी में आने से लेकर रिटायरमेंट तक सारा डेटाबेस EHRMS पोर्टल पर होगा। सर्विस बुक से लेकर गोपनीय प्रतिवेदन और ई लीव भी इस पर सारे विभागों को अपलोड करना होगा। अभी तक कई विभागों ने यह आनकारी इस पर आॅनलाई अपलोड नहीं की है इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने नाराजगी जाहिर की है।
सामाजिक न्याय विभाग में केवल 44 जिलों में 314 अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी ही पोर्टल पर रजिस्टर की गई है। इसी तरह नगरीय विकास एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और कई अन्य विभागों ने अब तक इस काम को पूरा नहीं किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को अनिवार्यत: अधिकारियों और कर्मचारियों की सारी जानकारी EHRMS पोर्टल पर डालकर सभी शासकीय अमले के एकल डेटाबेस का संधारण और प्रबंधन करने को कहा है ताकि एक ही स्थान पर सारी जानकारी आसानी से मिल सके और कर्मचारियो का संपूर्ण प्रबंधन बेहतर तरीके से किया जा सके।
EHRMS में समस्त शासकीय अमले का एकेल डेटाबेस का संधारण एवं प्रबंधन और सभी शासकीय अमले के सेवा अभिलेखों का डिजिटाइजेशन किया जाएगा। शासकीय अमले के सेवा में आने से लेकर सेवानिवृत्ति के बीच निष्पादित किए जाने वाले सभी कार्य जैसे अवकाश प्रबंधन, स्थानांतरण प्रबंधन, वरिष्ठता सूची का प्रबंधन, पदोन्नति प्रबंधन, वार्षिक चरित्र अभिलेख का प्रबंधन, विभागीय जांच का प्रबंधन, अनुकंपा नियुक्ति का आॅनलाईन प्रबंधन और सेवा समाप्ति संबंधित कामों का निष्पादन आसानी से किया जा सकेगा।
सारे विभागों में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी सर्विस बुक, गोपनीय प्रतिवेदन और ई लीव को भी एचआरएमएस पोर्टल पर आॅनलाईन करना है। अभी भी कई विभागों ने यह जानकारी आॅनलाईन नहीं की है।
एमपीएसईडीसी ने पोर्टल आॅनबोर्ड किया, ट्रेनिंग भी हो चुकी-
एमपीएसईडीसी ने सभी विभागों को एचआरएमएस पोर्टल पर आॅनबोर्डिँग कर दिया है और समय-समय पर सभी जिलों में आॅनलाईन ट्रेनिंग भी अधिकारियों और कर्मचारियों की हो चुकी है। जिला अधिकारियों को आॅफिस एमिन यूजर की मदद से लागइन कर यूजर मैनेजमेंट के अंतर्गत स्थापना अनुभाग से अधिकृत कर्मचारी व जिला अधिकारी को रजिस्टर कर यूजर क्रिएट करना है।स्थापना इंजार्ज क्लर्क यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लागइन कर प्री इनरोलमेंट मीनू के अंतर्गत आॅनबोर्ड एम्पलाई पर क्लिक करेंगे। एम्पलाई ट्रेजरी कोड की मदद से सभी अधिकारी कर्मचारी रजिस्अर करेंगे और सर्विस बुक को स्कैन कर अपलोड करेंगे। वेरिफिकेशन हेतु संबंधित अधिकारी और कर्मचारी को भेजना है। वेरीफाई किए जाने के बाद स्थापना इंजार्च अधिकारी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर दर्ज जानकारी को प्रमाणित कर एप्रूव करेंगे।
*31 मई तक प्रक्रिया का पालन करने अल्टीमेटम-*
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को 31 मई तक विभागों के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी व सर्विस बुक और वर्ष 24-25 की अचल सम्पत्ति की जानकारी को एचआरएमएस पोर्टल पर आॅनलाईन दर्ज , अपलोड करने को कहा है। ताकि अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी, सर्विस बुक , गोपनीय प्रतिवेदन और ई लीव का संधारण ई एचआरएमएस पोर्टल पर आॅनलाईन किया जा सके। सहायता के लिए प्रक्रिया का यूजर मैन्यूअल और वीडियो भी पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है।