
ACS Rank: 94 और 95 बैच के 2 IAS अधिकारी ACS वेतनमान में पदोन्नत
भारतीय प्रशासनिक सेवा में ओडिशा कैडर में 94 और 95 बैच के 2 IAS अधिकारी अपर मुख्य सचिव वेतनमान यानी वेतन मैट्रिक्स के एपेक्स ग्रेड, लेवल-17 में पदोन्नत किए गए हैं।

ये हैं: हेमंत शर्मा (IAS: 1995) और
रंजना चोपड़ा (IAS:1994) को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है।
वर्तमान में हेमंत शर्मा ओडिशा के उद्योग विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, रंजना चोपड़ा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और संस्कृति मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं।





