WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

जनसुनवाई में युवक की अजीबो गरीब मांग- कलेक्टर से कहा- मुझे सीधे IAS अफसर बना दो

जनसुनवाई में युवक की अजीबो गरीब मांग- कलेक्टर से कहा- मुझे सीधे IAS अफसर बना दो

 

मंडला जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में उस वक्त एक बेहद हैरान कर देने वाला वाकया देखने को मिला, जब बिछिया तहसील के ग्राम मांद से आए एक युवक ने कलेक्टर के सामने खुद को सीधे आईएएस अधिकारी बनाने की मांग रख दी। बीएससी स्नातक अंकित श्रीवास नाम के इस युवक ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि वह पिछले कई सालों से यूपीएससी की तैयारी करना चाहता था और इसके लिए उसने प्रशासन से किताबों की मदद भी मांगी थी, लेकिन उसे सहायता नहीं मिली।

अंकित का तर्क था कि संसाधनों की कमी और गरीबी के कारण उसके जीवन के नौ महत्वपूर्ण वर्ष बर्बाद हो गए और वह इस साल की परीक्षा में भी शामिल नहीं हो पाया। अपनी पीड़ा और भविष्य की चिंताओं के बीच उसने कलेक्टर से गुहार लगाई कि उसे अब बिना किसी परीक्षा के सीधे आईएएस बना दिया जाए ताकि वह मंडला जिले की सूरत बदल सके। उसने अपनी प्राथमिकताओं में जिले की सड़कों को सुधारने, बेहतर अस्पताल बनवाने और स्थानीय लोगों को उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की इच्छा जताई। साथ ही, उसने यह शर्त भी रखी कि वह केवल मंडला जिले में ही अपनी सेवाएं देना चाहता है।

इस अजीबोगरीब और भावुक मांग को सुनकर कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने पूरी धैर्यशीलता का परिचय दिया। उन्होंने युवक की बातों को ध्यान से सुना और उसकी मानसिक स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए संवेदनशीलता दिखाई। मामले की नजाकत को समझते हुए कलेक्टर ने तत्काल जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को मौके पर बुलवाया और युवक को उन्हें सौंप दिया, ताकि उसकी उचित जांच और आवश्यक काउंसलिंग सुनिश्चित की जा सके।