
Addl SP Removed: हटाए गए उज्जैन के एडिशनल एसपी नितेश भार्गव
भोपाल: राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर उज्जैन के एडिशनल एसपी नितेश भार्गव को हटा दिया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है।

उनके स्थान पर इंदौर नगरीय पुलिस जोन एक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार शर्मा को अब उज्जैन का एडिशनल एसपी बनाया गया है। इस संबंध में राज्य शासन गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।





