Administration’s Bulldozer On Illegal Property Of Goons: गुंडों की अवैध सम्पति पर प्रशासन का चला बुलडोजर

दो दिन में 15 करोड़ रुपए से अधिक बाजार मूल्य की संपत्ति नेस्तनाबूद

1271

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार अनैतिक कार्यों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए इंदौर जिला प्रशासन ने दो दिनों में गुंडों की 15 करोड़ रूपए की अवैध संपत्तियों को नेस्तनाबूद कर दिया है। कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा बुधवार रात पिगडम्बर में हुए हत्याकांड में शामिल गुंडों की अवैध सम्पति और आय स्त्रो खत्म करने जैसी सख्ती कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर सिंह ने बताया कि जिले में अपराधियों के नापाक इरादों को जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे ना केवल हत्या के मामले में दोषी आरोपियों को सजा मिलेगी बल्कि अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अन्य आरोपियों के मन में भी भय उत्पन्न होगा।

एडीएम पवन जैन ने बताया गया कि शुक्रवार को आरोपी मन्नु एवं अंकित द्वारा अवैध रूप से निर्मित मकानों पर रिमूव्हल की कार्रवाई की गई। इसी तरह आरोपी राकेश डॉन एवं सहयोगियों द्वारा अवैध व्यवसायिक प्रयोजन हेतु संचालित की जा रही दुकानें तथा आरोपी द्वारा निर्मित किये गये अवैध मकानों को तोड़ा गया। इस तरह शुक्रवार को 1 करोड़ 69 लाख 50 हजार रूपये के बाजार मूल्य की दस हजार हेक्टेयर जमीन में बने अवैध निर्माणों के रिमूव्हल की कार्रवाई की गई। वहीं गुरूवार को 14 करोड़ 53 लाख रूपए की सम्पति पर कार्रवाई की गई थी। कुल मिलाकर अब तक 15 करोड़ से अधिक की सम्पति पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चल चुका है।