Youth Dies in Train Accident : रतलाम में दिल-दहलाने वाला हादसा- चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में युवक की गई जान!

1488

Youth Dies in Train Accident : रतलाम में दिल-दहलाने वाला हादसा- चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में युवक की गई जान!

Ratlam : रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में करने में 1 युवक को जान से हाथ धोना पड़ा। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:35 बजे हुई। घटना की पूरी रिकार्डिंग प्लेटफार्म पर लगे CCTV कैमरे में भी कैद हुई है हादसे में युवक के शरीर 2 टुकड़े हो गए थे। GRP द्वारा जेब की तलाशी लेने पर आधार कार्ड मिला जिसमें मृतक की पहचान दाऊद अयाज बेग (40) पिता अयाज बेग, निवासी जोगी नवादा, बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

युवक परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा में रहता था और कैटरिंग व इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करता था। घटना के समय वह दिल्ली से मुंबई लौट रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12904 गोल्डन टेंपल मेल के रवाना होते समय युवक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही RPF के SI गवेन्द्रसिंह मौके पर पहुंचे थे और स्टेशन मास्टर रविंद्र सिंह राठौड़ और प्लेटफार्म स्टाफ भी वहां मौजूद था। घटना के बाद ट्रेन को ACP में खड़ा किया गया तथा C&W स्टाफ द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन के जाने के बाद ट्रैक पर मृतक का शव दो हिस्सों में पड़ा मिला था। GRP के अनुसार मृतक के पास से 1 मोबाइल मिला हैं और प्लेटफार्म से बरामद उसके बैग की तलाशी में कपड़े, टिकीट, आधार कार्ड और लगभग 4 लाख रुपए नगद मिले‌ हैं। GRP के हेड कांस्टेबल मनोज चौधरी और बाबूलाल लोने मौके पर पहुंचे थे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया था। इसके बाद शनिवार को मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया!