Administrative Reshuffle in MP: संदीप यादव बने आयुक्त जनसंपर्क, उज्जैन सहित 4 जिलों के कलेक्टरों को हटाया

2151
Delhi Administrative Reshuffle

Administrative Reshuffle in MP: संदीप यादव बने आयुक्त जनसंपर्क, उज्जैन सहित 4 जिलों के कलेक्टरों को हटाया

भोपाल: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने कार्यकाल का पहला बड़ा प्रशासकीय फेरबदल किया है. इसके तहत उन्होंने सीएम सचिव और जनसंपर्क आयुक्त और सचिव विवेक पोरवाल को हटा दिया है।

2000 बैच के IAS संदीप यादव अब सचिन जनसंपर्क और आयुक्त जनसंपर्क होंगे। उनके पास मध्य प्रदेश माध्यम के एमडी का भी प्रभार रहेगा।

Also Read: Earthquake In 2 Districts: MP के 2 जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए

उज्जैन के कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर नीरज कुमार सिंह को कलेक्टर जिला उज्जैन बनाया गया है। नीरज कुमार सिंह वर्तमान में नर्मदापुरम के कलेक्टर हैं। नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी MD बीज एवं फार्म विकास निगम को कलेक्टर बैतूल बनाया गया है। सोनिया मीणा संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाओं को कलेक्टर नर्मदा पुरम बनाया गया है। रोशन कुमार सिंह आयुक्त नगर निगम उज्जैन को सीईओ स्मार्ट सिटी भोपाल बनाया गया है।

Also Read: Weather Update: MP में 3 से 8 जनवरी के बीच बारिश,लगातार तीसरे दिन भी पंजाब, दिल्ली, UP, राजस्थान और बिहार में कोहरे की मार

स्वप्निल वानखेड़े आयुक्त नगर निगम जबलपुर को संचालक संस्थागत वित्त बनाया गया है। प्रीति यादव अपर कलेक्टर उज्जैन को आयुक्त नगर निगम जबलपुर बनाया गया है।