
आख़िर किसकी आँखो की किरकिरी बन रहे थे ये IAS अफसर
नई दिल्ली: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय में महानिदेशक के पद पर पिछले सवा साल से कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा में मध्य प्रदेश कैडर के 1996 बैच के आईएएस अधिकारी फ़ैज़ अहमद किदवई को सरकार ने अंततः हटा ही दिया। सरकार ने उन्हें अब कम महत्वपूर्ण पद डीओपीटी में एडिशनल सेक्रेटरी नियुक्त किया है।
फ़ैज़ अहमद की गिनती एक कार्यकुशल और परिणाम देने वाले अधिकारी की रही है। कहा जा रहा है कि देश में विमान सेवाओं को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही परेशानियां और समस्याओं को देखते हुए उन्हें हटाया गया। सूत्र बताते हैं कि केंद्र में वे एक अंदरूनी प्रशासनिक राजनीति के शिकार हुए हैं। दरअसल विमान सेवाओं से जुड़ी परिस्थितियों के लिए सरकार में बैठे अधिकारी ज्यादा जवाबदार माने जा सकते हैं लेकिन इन मामलों में फ़ैज़ अहमद किदवई को हटाकर यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि मानो वह ही इसके जवाबदार रहे हैं। लाख टके का सवाल यही है कि
बिना लागलपेट के काम करने वाले फ़ैज़ आख़िर किसकी आँखो की किरकिरी बन रहे थे।
इस मामले में यह भी देखना दिलचस्प होगा कि जब अगले साल फैज सचिव स्तर पदोन्नत होंगे तब सरकार उन्हें कहा पदस्थ करती है!




