विवादों के बाद नगरीय विकास विभाग ने ECB को लिखा पत्र, नगर निगम भोपाल के सहायक यंत्रियों की भर्ती बढ़ी आगे

341

विवादों के बाद नगरीय विकास विभाग ने ECB को लिखा पत्र, नगर निगम भोपाल के सहायक यंत्रियों की भर्ती बढ़ी आगे

 

भोपाल: कर्मचारी चयन मंडल मध्यप्रदेश (ईएसबी) का विवादों से नाता नहीं छूट रहा है। मंडल पर भर्ती से पहले ही गड़बड़ी के आरोप लग गए हैं। दरअसल, शासन के विभिन्न विभागों के तृतीय श्रेणी के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन अक्टूबर में किया जाना है। भर्ती से पहले आया विज्ञापन का विवाद में घिर गया है। इस विज्ञापन को लेकर अधिवक्ता जितिन राठौर ने सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव और ईएसबी कंट्रोलर को आपत्ति दर्ज कराई है।

इस शिकायत के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर आयुक्त कैलाश वानखेड़े ने मप्र कर्मचारी चयन मंडल को पत्र लिखा है। इसके अनुसार हाल ही में जारी विज्ञापन में कुछ कमी होने के कारण नगर निगम भोपाल और नगर निगम ग्वालियर में सहायक यंत्री भर्ती परीक्षा को 15 दिन आगे बढ़ाया जाए। ऐसे में अब इन भर्तियों को आगे बढ़ा दिया गया है।

*यह है मामला* 

हाल ही में आपत्तिकर्ता राठौर ने ईएसबी पर नगर निगम भोपाल के सहायक यंत्रियों की अवैधानिक तरीके से भर्ती परीक्षा आयोजित करने का आरोप लगाया है। अपने आपत्ति पत्र में उन्होंने लिखा है कि ECB द्वारा जारी विज्ञापन में तृतीय श्रेणी के पदों का उल्लेख करते हुए नगर निगम भोपाल में सहायक यंत्री (द्वितीय श्रेणी पद) के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। अधिनियम अनुसार ECB सिर्फ तृतीय एवं चर्तुथ श्रेणी के पदों की भर्ती परीक्षा का आयोजन कर सकता है। इस विज्ञापन में अन्य विभागों के तृतीय श्रेणी के पद ही शामिल किये गये हैं, लेकिन नगर निगम भोपाल में ही द्वितीय श्रेणी के पदों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है।

नगरीय प्रशासन विभाग के जुलाई 2015 मई 2022 एवं दिसंबर 2022 के राजपत्रों में भी भर्ती नियमों का हवाला दिया गया है। जिसमें द्वितीय श्रेणी के पद लोक सेवा आयोग एवं तृतीय/चतुर्थ श्रेणी के पद ईएसबी से भरे जाने का उल्लेख किया गया है।

आवेदकों ने चेतावनी दी है कि ECB द्वारा नगर निगम भोपाल के सहायक यंत्री पद की भर्ती परिक्षा निरस्त नहीं की जाती है तो वे ईएसबी और सामान्य प्रशासन विभाग के खिलाफ कोर्ट जाएंगे।