
पढ़ना जारी रखें
भी लड़ते रहेंगे। छोटे मोटे मतभेद रहे हैं लेकिन मनभेद कभी नहीं। हम दोनों को कांग्रेस पार्टी नेतृत्व ने खूब अवसर दिए और जनता का प्यार सदैव मिलता रहा है। आगे भी हम मिल कर जनता के हित में कांग्रेस के नेतृत्व में सेवा करते रहेंगे।
*आलाकमान था नाराज*
सूत्रों की मानी जाए तो दिग्विजय सिंह ने इंटरव्यू में जो कहा और उसके बाद कमलनाथ ने भी उसका जवाब दिया, इससे कांग्रेस के केंद्रीय नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से नाराज थे। जब दिग्विजय सिंह का इंटरव्यू आया उस वक्त प्रदेश में संगठन सृजन के तहत जिला अध्यक्षों की नियुक्ति दस दिन पहले ही हुई थी। कई जगह पर जिला अध्यक्षों के विरोध कांग्रेस नेता ही कर रहे थे। ऐसे में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश कांग्रेस में किसी भी स्तर पर गुटबाजी नहीं चाहते थे और उसी बीच इन दोनों नेताओं के इस तरह के बयान सामने आए।