
पढ़ना जारी रखें
*यह है मामला*
हाल ही में आपत्तिकर्ता राठौर ने ईएसबी पर नगर निगम भोपाल के सहायक यंत्रियों की अवैधानिक तरीके से भर्ती परीक्षा आयोजित करने का आरोप लगाया है। अपने आपत्ति पत्र में उन्होंने लिखा है कि ECB द्वारा जारी विज्ञापन में तृतीय श्रेणी के पदों का उल्लेख करते हुए नगर निगम भोपाल में सहायक यंत्री (द्वितीय श्रेणी पद) के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। अधिनियम अनुसार ECB सिर्फ तृतीय एवं चर्तुथ श्रेणी के पदों की भर्ती परीक्षा का आयोजन कर सकता है। इस विज्ञापन में अन्य विभागों के तृतीय श्रेणी के पद ही शामिल किये गये हैं, लेकिन नगर निगम भोपाल में ही द्वितीय श्रेणी के पदों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है।
नगरीय प्रशासन विभाग के जुलाई 2015 मई 2022 एवं दिसंबर 2022 के राजपत्रों में भी भर्ती नियमों का हवाला दिया गया है। जिसमें द्वितीय श्रेणी के पद लोक सेवा आयोग एवं तृतीय/चतुर्थ श्रेणी के पद ईएसबी से भरे जाने का उल्लेख किया गया है।
आवेदकों ने चेतावनी दी है कि ECB द्वारा नगर निगम भोपाल के सहायक यंत्री पद की भर्ती परिक्षा निरस्त नहीं की जाती है तो वे ईएसबी और सामान्य प्रशासन विभाग के खिलाफ कोर्ट जाएंगे।