Air India Increased Fuel Surcharge: युद्ध से महंगा हुआ हवाई सफर,इंटरनेशनल फ्लाइट्स का किराया भी 15% तक बढ़ा!जानें कितना लगेगा अधिभार!

51

Air India Increased Fuel Surcharge: युद्ध से महंगा हुआ हवाई सफर,इंटरनेशनल फ्लाइट्स का किराया भी 15% तक बढ़ा!जानें कितना लगेगा अधिभार

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते जेट फ्यूल की कीमतों में हुई तेज बढ़ोतरी का असर अब हवाई यात्राओं पर भी पड़ने लगा है। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ईंधन अधिभार बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले देशभर में एलपीजी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला था। घरेलू गैस के बाद हवाई यात्रा भी महंगी होने वाली हैं।मिडिल ईस्ट तनाव और जेट फ्यूल की कीमतों में उछाल के कारण Air India ने 12 मार्च से घरेलू फ्लाइट टिकटों पर 399 रुपये का फ्यूल सरचार्ज लगा दिया है। साथ ही इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराए में करीब 15% की बढ़ोतरी की गई है, जिसका सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा।

नए ईंधन अधिभारतीन चरणों में लागू किया जाएगा। मंगलवार को एक बयान में कहा गया कि पहले फेज में 12 मार्च से हर घरेलू उड़ान टिकट पर 399 रुपये का ईंधन अधिभार लगाया जाएगा। यह शुल्क सार्क देशों की उड़ानों पर भी लागू होगा। अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर भी अधिभार बढ़ाया गया है। पश्चिम एशिया के लिए उड़ानों पर 10 डॉलर का ईंधन अधिभार लिया जाएगा। वहीं अफ्रीका के लिए यह शुल्क 30 डॉलर बढ़ाकर 90 डॉलर कर दिया गया है। दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए यह 20 डॉलर बढ़ाकर 60 डॉलर कर दिया गया है।

प्रथम चरण 12 मार्च से लागू होगा  

 

क्षेत्र वर्तमान ईंधन अधिभार ईंधन अधिभार में वृद्धि संशोधित ईंधन अधिभार
घरेलू उड़ानें लागू नहीं 399 रुपये  399 रुपये
सार्क देश लागू नहीं  399 रुपये   399 रुपये
पश्चिम एशिया/मध्य पूर्व लागू नहीं 10 डॉलर  10  डॉलर
दक्षिण पूर्व एशिया  40  डॉलर  20  डॉलर  60  डॉलर
अफ्रीका  40  डॉलर  30  डॉलर  90  डॉलर

दूसरा चरण 18 मार्च से लागू होगा

क्षेत्र वर्तमान ईंधन अधिभार ईंधन अधिभार में वृद्धि संशोधित ईंधन अधिभार
यूरोप  100  डॉलर  25  डॉलर 125  डॉलर
उत्तर अमेरिका  150  डॉलर  50  डॉलर  200  डॉलर
ऑस्ट्रेलिया 150  डॉलर  50  डॉलर  200  डॉलर

कब से होगा लागू?
पहले चरण के बदलाव 12 मार्च से लागू होंगे। सिंगापुर के लिए उड़ानों पर भी अब ईंधन अधिभार लिया जाएगा, जबकि अभी तक इस रूट पर ऐसा कोई शुल्क नहीं था। एयर इंडिया समूह ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में जारी भू-राजनीतिक हालात के कारण जेट फ्यूल की कीमतों में तेज उछाल आया है। इसी वजह से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ईंधन अधिभार को चरणबद्ध तरीके से लागू करने का फैसला लिया गया है। तीसरा चरण पूर्वी एशियाई देशों पर लागू होगा, जिनमें हांगकांग, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देश शामिल होंगे।

एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराए में करीब 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है.

युद्ध का मतलब- मौत, महंगाई और परेशानी, जानिए हमारे लिए इस युद्ध के मायने