Ajit Doval Came to Ujjain : देश के सुरक्षा सलाहकार महाकाल के दर्शन करने आए!

सुबह भस्म आरती में शामिल होंगे, रात में उज्जैन के अन्य मंदिर जाने की संभावना!

459

Ajit Doval Came to Ujjain : देश के सुरक्षा सलाहकार महाकाल के दर्शन करने आए!

Indore : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इंदौर होते हुए शनिवार शाम उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महाकाल भगवान का दर्शन और पूजन किया। रविवार तड़के वे महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में भी शामिल होंगे।

महाकाल के दरबार में पहुंचकर अजित डोभाल ने भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद लिया और नंदी भगवान के कानों में अपनी मनोकामना भी कही। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार निजी यात्रा पर उज्जैन आए हैं।

WhatsApp Image 2023 04 01 at 10.28.21 PM

अजीत डोभाल ने मंदिर के चांदी द्वार से ही महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके महाकाल दर्शन के दौरान कड़ी सुरक्षा रही। उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिली है। इसके चलते उज्जैन पुलिस प्रशासन ने डोभाल की सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए थे। उनकी सुरक्षा काफी कड़ी रहती है। वे देश के उन चुनिंदा लोगों में शामिल हैं, जिन्हें जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। डोभाल की सुरक्षा को देखते हुए मीडिया को भी उनके कवरेज से दूर रखा गया।

WhatsApp Image 2023 04 01 at 10.27.58 PM

जानकार सूत्रों के मुताबिक अजित डोभाल आज रात को महाकाल लोक के साथ ही उज्जैन के अन्य मंदिरों में दर्शन करने जा सकते हैं।