All India Body Builders Association के कुलदीप त्रिवेदी बने राष्ट्रीय निर्णायक, सर्व ब्राह्मण सभा ने किया अभिनंदन! 

गोल्ड मेडल जीतने पर यदुनंदन अवस्थी समाज गौरव सम्मान तथा सत्येन्द्र जोशी उत्कृष्ट समाजसेवा सम्मान से अलंकृत! 

636

All India Body Builders Association के कुलदीप त्रिवेदी बने राष्ट्रीय निर्णायक, सर्व ब्राह्मण सभा ने किया अभिनंदन! 

Ratlam : मंगलवार को सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान तथा राष्ट्रीय स्तर पर समाज का नाम रोशन करने वाले बहुमुखी प्रतिभाओं के धनी समाजजनों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में आल इंडिया बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय निर्णायक बनाए जाने पर कुलदीप त्रिवेदी व श्री यदुनंदन अवस्थी को बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन नई दिल्ली द्वारा गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर समाज गौरव सम्मान तथा समाज सेवा में समर्पित वरिष्ठ समाजसेवी सर्व ब्राह्मण महासभा उपाध्यक्ष सत्येंद्र जोशी का उत्कृष्ट समाज-सेवा सम्मान प्रदान किया गया! इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के सर्व ब्राह्मण महिला मण्डल तथा ब्रह्म युवा शक्ति के पदाधिकारियों सहित समाज के गणमान्य सदस्य मौजूद रहें।

 

स्वागत भाषण में महासभा अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय ने सर्व ब्राह्मण महासभा के आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा का उल्लेख करते हुए शपथ विधि समारोह, फागोत्सव, श्री परशुराम भगवान जन्मोत्सव सहित आयोजित कार्यक्रम की भव्य सफलता के लिए संपूर्ण ब्राह्मण समाज को धन्यवाद अर्पित करते हुए वर्ष भर के आगामी की रूपरेखा प्रस्तुत की।

 

प्रवीण उपाध्याय ने युवा शक्ति कुलदीप त्रिवेदी को राष्ट्रीय निर्णायक बनाने पर तथा यदुनंदन अवस्थी को गोल्ड मेडल मिलने पर एवं वरिष्ठ समाजसेवी सत्येंद्र जोशी को 65वें जन्मदिन की संपूर्ण ब्राह्मण समाज की और से बधाईयां तथा शुभकामनाएं प्रदान कर समाज-बंधुओं के साथ तीनों विभूतियों का अभिनन्दन किया गया।

IMG 20250521 WA0072

इस अवसर पर महर्षि संजय शिव शंकर दवे ने उद्बोधन में आशीर्वचन देते हुए युवा शक्ति कुलदीप त्रिवेदी, यदुनंदन अवस्थी तथा सत्येन्द्र जोशी को शुभकामनाएं दी तथा जीवन में निरन्तर उन्नति कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाज का नाम गौरवान्वित करने के लिए अग्रिम बधाई दी। संदीप व्यास ने सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा समाज हित के आयोजन संपन्न करने के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा की! कौशल किशोर द्विवेदी ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की, कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र शर्मा ने तथा आभार ओम प्रकाश त्रिवेदी ने माना!

IMG 20250521 WA0073

‌‌ इस अवसर पर पूज्य सन्त महर्षि श्री संजय शिवशंकर दवे एवं श्री संदीप व्यास के आतिथ्य में तथा संयोजक ओम प्रकाश त्रिवेदी, कौशल किशोर द्विवेदी, अध्यक्ष प्रवीण कुमार उपाध्याय, उपाध्यक्ष देव शंकर पाण्डे, पारीक ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नवीन व्यास, सरयू पारिय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, सुभाष शर्मा, सचिव चैतन्य शर्मा, महामंत्री विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष कपिल शर्मा, विधि सलाहकार अजय जोशी, सह-सचिव राजेन्द्र जोशी, प्रवीण शर्मा तथा समाजसेवी दीपक जोशी, संगठन मंत्री राजू सुरोलिया, वैभव व्यास, निर्मल नागर, रमाशंकर अवस्थी, लक्ष्मी किशोर द्विवेदी, अमित द्विवेदी, कुलदीप अवस्थी, हर्ष उपाध्याय तथा श्री सर्व ब्राह्मण महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी, श्रीमती सुषमा दवे, श्रीमती मंगला शर्मा, श्रीमती रेखा जोशी, श्रीमती बबीता नागर, भावना शर्मा, प्रतिभा आप्टे, श्रीमती मोना शर्मा, श्रीमती सुनीता शर्मा, सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं सहित बड़ी संख्या में समाजजन सम्मिलित हुए!

IMG 20250513 WA0054