Guard of Honour Paid to Bidding Farewell : संजय गेहलोत के निधन पर परिजनों ने किया नेत्रदान, देहदान!

409

Guard of Honour Paid to Bidding Farewell : संजय गेहलोत के निधन पर परिजनों ने किया नेत्रदान, देहदान!

Ratlam : शहर के जवाहर नगर निवासी संजय गेहलोत के निधन के पश्चात परिजनों ने कठिन समय में भी नेत्रदान का निर्णय लिया और 2 लोगों के जीवन को खुशियों से भरा। मृतक के परिजनों को प्रेरणा समाजसेवी एवं नेत्रम संस्था के सदस्य गोपाल पतरावाला से मिली इसके बाद पंचम गेहलोत और अन्य परिजनों ने सहमति जताई, सहमति मिलने पर मेडिकल कॉलेज की डीन अनिता मुथा को सूचित किया गया उनके मार्गदर्शन में नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर राजवंत सिंह और विनोद कुशवाह की टीम ने नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की।

 

नेत्रदान के पश्चात मृतक के परिजनों ने एक और निर्णय लिया और पार्थिव शरीर को चिकित्सा, शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए मेडिकल कॉलेज को समर्पित किया। देहदान की प्रक्रिया के दौरान मृतक संजय गेहलोत के निवास पर मध्य प्रदेश शासन की और से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। नायाब तहसीलदार आर सी पांडे, काकानी सोशल वेलफेयर फाउण्डेशन के सचिव गोविन्द काकानी, राठौड़ तेली समाज के सचिव राजेंद्र राठौड़ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि दी तथा मेडिकल कॉलेज डीन डॉ अनिता मुथा द्वारा मृतक के परिजनों को प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया!

देखिए वीडियो, गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए!