Amazing Colourful Cauliflower Produce By Farmers: किसान ने रंगीन गोभियों को उगाकर कमाल कर दिया

1542

Bhopal: मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर में तिलगारा के किसान ने रंगीन गोभियों को उगाकर कमाल कर दिया।

इन गोभी के खेत पर लोग रंगीन गोभी देखने के लिए पहुंच रहे हैं। तिलगारा के किसान ने खेत में उगाई रंगीन फूलगोभी, लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

WhatsApp Image 2022 01 17 at 11.26.08 PM

धार जिले के ग्राम तिलगारा के कृषक द्वारका प्रसाद बेकडा एवं मनोज बेकडा ने उद्यानिकी फसलों में लगातार विविधता लाकर नई नई फसलें उगा रहे हैं हाल ही में इन दोनों भाइयों ने रंगीन गोभी उगाकर सभी को अचंभित कर दिया। बेकडा बन्धुओं ने बताया कि हमारे द्वारा लगाई गई फूलगोभी को देखने के लिए रोजाना आसपास कई जगहों से लोग आ रहे हैं।

आपको बता दें कि रंगीन फूलगोभी की खेती सामान्य फूलगोभी की तरह ही होती है। इसकी बुआई सितम्बर, अक्टूबर में महीने की जाती है व अभी फसल आना शुरू हो जाती है ओर इसका मूल्य सामान्य फूलगोभी से ज्यादा मिलने की सम्भावना जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार इस रंगीन गोभी में फाइटो केमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट भी होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

हाल ही में दोनों भाई रंगीन गोभी को लेकर कलेक्टर डॉ पंकज जेन से भी मिले कलेक्टर ने दोनों भाइयों की सराहना की।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, हल्का पटवारी, कैलाश सिसोदिया

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, डॉ. मनोज बेकडा