WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Amit Shah ने गुजरात की गांधी नगर सीट से भरा नामांकन, गांधीनगर सीट से पीएम मोदी हैं मतदाता!

751

Amit Shah ने गुजरात की गांधी नगर सीट से भरा नामांकन, गांधीनगर सीट से पीएम मोदी हैं मतदाता!

गांधीनगर : लोकसभा चुनाव की पहली चरण के लिए मतदान आज से शुरू हो गए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र दायर करने के लिए अमित शाह गांधीनगर के कलेक्टर ऑफिस पहुंचे थे. इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे.

नामांकन दायर करने के बाद अमित शाह ने कहा, ‘मैंने गांधीनगर सीट से नामांकन दाखिल किया है और गांधीनगर का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गौरव की बात है. यह चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का चुनाव है. मोदी जी ने देश को सुरक्षित किया है और भारत 2047 तक विकसित हो जाएगा.’ इससे एक दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को समर्थकों के हुजूम के बीच अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक के बाद तीन रोड शो किये और करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय की.

गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से भरा नामांकन

अमित शाह का का रोड शो अहमदाबाद शहर के साबरमती, घाटलोडिया, नारणपुरा और वेजलपुर विधानसभा क्षेत्रों के तहत आने वाले इलाकों से गुजरा, जो गांधीनगर लोकसभा सीट का हिस्सा हैं. उन्होंने 2019 में इस सीट से जीत हासिल की थी. इससे पहले अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अहमदाबाद के साणंद में और गांधीनगर जिले के कलोल में रोड शो किये.

Ravi Kishan’s Daughter Controversy: लड़की ने की DNA टेस्ट करवाने की मांग, बोली, ‘तभी खत्म होगा विवाद’!