Amit Shah in Janapav: अमित शाह ने जानापाव में भगवान परशुराम जन्मस्थली के दर्शन कर पूजा की!

1311

Amit Shah in Janapav: अमित शाह ने जानापाव में भगवान परशुराम जन्मस्थली के दर्शन कर पूजा की!

Indore : केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह इंदौर जिले के जानापाव पहुँचे। यहाँ उन्होंने भगवान श्री परशुरामजी जन्मस्थली में पहुँचकर दर्शन और पूजन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रभारी तथा गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, सांसद वीडी शर्मा, पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, धार सांसद छतर सिंह दरबार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमित शाह को प्रस्तावित परशुराम लोक जानापाव के निर्माण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से परशुराम लोक का विकास प्रस्तावित है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विगत महीने अपने जानापाव भ्रमण के दौरान घोषणा की थी कि भगवान श्री परशुराम जी की जन्म स्थली को प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा और यहां भव्य परशुराम लोक बनाया जाएगा।