साहित्य अकादमी,मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग, भोपाल द्वारा अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक कृति पुरस्कार-वर्ष 2024 के पुरस्कारों की घोषणा

31

साहित्यअकादमी,मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग, भोपाल द्वारा अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक कृति पुरस्कार – वर्ष 2024 के पुरस्कारों की घोषणा

वरिष्ठ साहित्यकार सूर्यकांत नागर एवं रमण रावल सहित इंदौर से 9 साहित्यकारों  के नामों की घोषणा 

भोपाल। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग, भोपाल द्वारा अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक कृति पुरस्कार कैलेण्डर वर्ष 2024 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। अखिल भारतीय प्रति पुरस्कार रुपये 1,00,000/- (रुपये एक लाख) एवं प्रादेशिक प्रति पुरस्कार रुपये 51,000/- (रुपये इक्यावन हजार) के साथ शाॅल, श्रीफल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति के साथ रचनाकारों को अलंकृत किया जाता है। साहित्य अकादमी के निदेशक डाॅ. विकास दवे ने बताया कि अधिकांश पुरस्कारों हेतु दो श्रेष्ठ कृतियों को संयुक्त रूप से जूरी द्वारा चयनित किया गया है।
अखिल भारतीय कृति पुरस्कार
1. अखिल भारतीय पं. माखनलाल चतुर्वेदी (निबंध) डाॅ. शकुंतला कालरा-दिल्ली की कृति ‘बच्चे और आप’ एवं श्री अखिलेन्द्र मिश्र-मुम्बई की कृति ‘अभिनय अभिनेता और अध्यात्म’, 2. अखिल भारतीय गजानन माधव मुक्तिबोध (कहानी) श्री चरणसिंह अमी-इंदौर की कृति ‘अतुकांत’ एवं डाॅ. पूजा हेमकुमार अलापुरिया-मुम्बई की कृति ‘कभी पैसा तो कभी किताब’, 3. अखिल भारतीय राजा वीरसिंह देव (उपन्यास) डाॅ. वीणा सिन्हा-भोपाल की कृति ‘अग्निगर्भ में जलती पंखुरियाँ’ एवं श्री सुयश त्यागी-भोपाल की कृति ‘छूटते किनारे’, 4.अखिल भारतीय आचार्य रामचन्द्र शुक्ल (आलोचना) श्री पवन विजय-गाजियाबाद की कृति ‘मास्क मैनिफेस्टो’ एवं श्री लहरी राम मीणा-वाराणसी की कृति ‘सृजन के विविध रूप और आलोचना’, 5. अखिल भारतीय पं. भवानी प्रसाद मिश्र (गीत एवं हिन्दी गजल) श्री सुशील साहिल-गोंडा की कृति ‘यहाँ सब लोग हँसते बोलते हैं’ एवं श्री शैलेन्द्र पाण्डेय-सरायकेला की कृति ‘आईने के जाविये’, 6. अखिल भारतीय अटल बिहारी वाजपेयी (कविता) श्री अजीत कुमार पुरी-दिल्ली की कृति ‘आह्लादित है अयोध्या’ एवं डाॅ. कौशल दुबे-जबलपुर की कृति ‘तथागत’, 7. अखिल भारतीय कुवेरनाथ राय (ललित निबंध) श्री संजीव शर्मा-भोपाल की कृति ‘अयोध्या 22 जनवरी’ एवं श्री संजय सक्सेना-राजगढ़ की कृति ‘डायरी का मुड़ा हुआ पन्ना’, 8. अखिल भारतीय विष्णु प्रभाकर (आत्मकथा-जीवनी) पं. कमलकांत शर्मा-दतिया की कृति ‘शबरी दर्शन’ एवं श्री मनीष कुमार पाटीदार-महेश्वर की कृति ‘जिंदगी का सफर किशोर कुमार’, 9. अखिल भारतीय निर्मल वर्मा (संस्मरण) श्री रवीन्द्र कुमार दुबे-इंदौर की कृति ‘एक दुनिया ऐसी भी’ एवं ऋचा दीपक कर्पे-देवास की कृति ‘यादों का सुनहरा सफर’, 10. अखिल भारतीय महादेवी वर्मा (रेखाचित्र) डाॅ. प्रीति खरे-भोपाल की कृति ‘नानी का घर ढूँढ़ रही हूँ’ एवं श्री अशोक पटेल-शहडोल की कृति ‘वनगीता’, 11. अखिल भारतीय प्रो. विष्णुकांत शास्त्राी (यात्रा-वृत्तांत) डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी-जयपुर की कृति ‘ओकुहेपा’ एवं डाॅ. शिव कुमार व्यास-जबलपर की कृति ‘हिंदी में यात्रा वृत्तांत’, 12. अखिल भारतीय भारतेन्दु हरिश्चन्द्र (अनुवाद) डाॅ. श्रीनिवास शुक्ल ‘सरस’-सीधी की कृति ‘लोकपुराण’ एवं डाॅ. दंतू मुरली कृष्ण-भोपाल की कृति ‘जीवन गीता’, 13. अखिल भारतीय नारद मुनि (फेसबुक/ब्लाग/नेट) श्री मनोज जैन मधुर-भोपाल का पेज ‘फेसबुक/ब्लाॅग/नेट’ एवं श्री कृष्णमुरारी त्रिपाठी ‘अटल’-रायपुर का पेज ‘फेसबुक/ब्लाॅग/नेट’ को दिया गया है।
722364454 2809989866001283 1445673994862841911 n719585882 2809989662667970 4290082194559457939 n
प्रादेशिक कृति पुरस्कार
1. प्रादेशिक वृन्दावन लाल वर्मा (उपन्यास) श्री ब्रजेश राजपूत-भोपाल की कृति ‘द एवरेस्ट गर्ल’ एवं गीता शुक्ला गीत-रीवा की कृति ‘चांद मायूस क्यों है’, 2. प्रादेशिक सुभद्रा कुमारी चैहान (कहानी) श्री सूर्यकांत नागर-इंदौर की कृति ‘ग्यारह कहानियाँ’ एवं कला जोशी-इंदौर की कृति ‘जागते सपने’, 3. प्रादेशिक श्रीकृष्ण सरल (कविता) श्री राजेंद्र कोचला अम्बर-इंदौर की कृति ‘इस देश के लिए’ एवं श्री गोकुल प्रसाद सोनी-भोपाल की कृति ‘सीता-स्वयंबर’, 4. प्रादेशिक आचार्य नंददुलारे वाजपेयी (आलोचना) श्री रमण रावल-इंदौर की कृति ‘युग पुरुष मोदी’ एवं डाॅ. सांत्वना श्रीकांत-भोपाल की कृति ‘भारतीय नारी स्थिति और गति’, 5. प्रादेशिक हरिकृष्ण प्रेमी (नाटक) श्री विजय ‘बेशर्म’-गाड़रवाड़ा की कृति ‘जिंदगी ही नाटक है’ एवं श्री विवेक रंजन श्रीवास्तव-भोपाल की कृति ‘जलनाद’, 6. प्रादेशिक राजेन्द्र अनुरागी (डायरी) डाॅ. अभय अरविन्द बेडेकर-अलीराजपुर की कृति ‘कोरोना योद्धा की संघर्ष कथा’, 7. प्रादेशिक पं. बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ (प्रदेश के लेखक की पहली कृति) श्री जवाहर कर्णावत-भोपाल की कृति ‘विदेश में हिंदी पत्राकारिता’ एवं डाॅ. राकेश सिंघई-इंदौर की कृति ‘वक्रोक्ति’, 8. प्रादेशिक ईसुरी (लोकभाषा विषयक) अर्चना मण्डलोई-इंदौर की कृति ‘गेरी-गेरी छाँव’ एवं श्री सौरभ लाड़-इंदौर की कृति ‘गरीब मनुस का उल्टा पांय’, 9. प्रादेशिक हरिकृष्ण देवसरे (बाल साहित्य) श्री राजा चैरसिया-कटनी की कृति ‘बचपन है फुलवारी’ एवं नीना सिंह सोलंकी-भोपाल की कृति ‘मुनिया की खुशी’, 10. प्रादेशिक नरेश मेहता (संवाद, पटकथा लेखन) डाॅ. मीनाक्षी दुबे-भोपाल की कृति ‘कथा कल्पतरु’, 11. प्रादेशिक जैनेन्द्र कुमार ‘जैन’ (लघुकथा) श्री देवेन्द्र सिंह सिसोदिया-इंदौर की कृति ‘शुभ मुहूर्त’ एवं डाॅ. यशोधरा भटनागर-देवास की कृति ‘एक मुट्ठी मिट्टी’, 12. प्रादेशिक सेठ गोविन्द दास (एकांकी) डाॅ. साधना शुक्ला-भोपाल की कृति ‘नाट्योन्मेष’ एवं श्री अभिमन्यु जैन-जबलपुर की कृति ‘लोकमाता अहिल्याबाई होलकर’, 13. प्रादेशिक शरद जोशी (व्यंग्य) श्री सुधीर देशपाण्डे-खण्डवा की कृति ‘परम सत्ता से पे्रम’ एवं डाॅ. सौरभ जैन-इंदौर की कृति ‘रील नाम सत्य है’, 14. प्रादेशिक वीरेन्द्र मिश्र (गीत) सुश्री मीरा भार्गव ‘सुदर्शना’-कटनी की कृति ‘परम सत्ता से प्रेम’ एवं श्री अमन अक्षर-मून्दी की कृति ‘एक लड़की’, 15. प्रादेशिक दुष्यंत कुमार (ग़ज़ल) श्री वृन्दावन राय सरल-सागर की कृति ‘गजलों का गुलशन’ एवं श्री हरिवल्लभ शर्मा ‘हरि’-भोपाल की कृति ‘ये अँधेरों की पैरवी वाले’ को दिया गया है।