Anti Mafia Action : इंदौर में तीन बार तोड़े गए!

581

Anti Mafia Action

इंदौर। शहर के तीन बारों पर आज प्रशासन ने कार्रवाई की। नगर निगम अधिकारियों ने सुबह अगल-अलग तीन जगहों पर तीन बार (BAR) ध्वस्त किए। तीनों बार का निर्माण अतिक्रमण करके किया गया था। इन बारों में अवैध गतिविधियां चलने की भी जानकारी मिली थी।

Anti Mafia Action
Anti Mafia Action

नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को कार्रवाई के संकेत दिए थे। इसके तहत रीजनल पार्क के पास लगभग 3000 स्क्वायर फीट पर बने देवेन्द्र उर्फ हैप्पी सलूजा के वीआईपी बार, 1000 स्क्वायर फीट पर बने रूबल भाटिया का पंजाबी बाय नेचर बार और छोटा बागड़दा इलाके में 8000 स्क्वायर फीट पर बने लक्की के पैराडाइज बार (BAR) को ध्वस्त कर दिया।

नकली शराब कांड मामले में लक्की के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई थी। रीजनल पार्क पर वीआईपी बार तोड़ने पहुंची निगम की टीम को संचालक ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान विवाद हुआ तो पुलिस ने संचालक देवेंद्र उर्फ हैप्पी सलूजा को हिरासत में ले लिया।

Anti Mafia Action
Anti Mafia Action

बताया जा रहा है कि देवेंद्र निगम के अधिकारियों के पास कुछ डॉक्युमेंट लेकर पहुंचा था। उसने दावा किया कि निर्माण की परमिशन ली गई थी, लेकिन निगम के अधिकारियों ने संचालक की बात नहीं मानी और कार्रवाई शुरू की।

छोटा बागड़दा स्थित पैराडाइज होटल में जुलाई में कुछ युवक जन्मदिन की पार्टी मनाने पहुंचे थे। पार्टी मनाकर लौटे 5 युवकों की तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के दौरान इनमें से एक युवक की मौत भी हो गई थी।

Also Read: MP के CM शिवराज ने PM मोदी से मुलाकात की,सुराज अभियान से अवगत कराया!

इसी मामले के बाद पैराडाइज पब और बार (BAR) चर्चा में आया था। यहाँ कुछ समय पहले जुआ खेलते कुछ लोगों को पकड़ा गया था। सीएसपी जयंत राठौर की टीम ने मामले में कार्रवाई की थी। इस दौरान होटल में अवैध गतिविधियों की भी जानकारी मिली थी। लेकिन, तब प्रशासन ने मामला रफा-दफा कर दिया था।

कहा जा रहा है कि स्थानीय थाने में होटल संचालक लक्की की काफी अच्छी पहचान थी, जिसके चलते स्थानीय लोग अवैध गतिविधियों की शिकायत करने से डरते थे।