
मध्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में 1175 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति
भोपाल: राज्य शासन में आज एक आदेश जारी कर मध्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 1175 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।
इन अधिकारियों को लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित किया गया है। इन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 2 वर्ष की परिविक्षा अवधि में पदस्थ किया गया है।
इन चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति से दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी सुविधा प्राप्त होगी।
देखिए राज्य शासन द्वारा जारी आदेश





