
Expelled from Congress : रतलाम में सोशल मीडिया पर अनुशासनहीनता के आरोप में 2 कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी से निष्कासित!
Ratlam : जिला कांग्रेस कमेटी ने सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में कार्यकर्ता संजय रावल ग्राम बिरमावल तथा गौरव पोरवाल ग्राम डेलनपुर को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। संगठन महासचिव जगदीश पाटीदार ने 8 जून 2026 को इस संबंध में पत्र जारी किया। जारी पत्र के अनुसार, यह कार्रवाई जिलाध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत के निर्देश और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतलाम ग्रामीण अध्यक्ष दिलीप कुमावत की सहमति से की गई।
निष्कासित किए गए दोनों पर अनुशासनहीनता और जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में सिद्धांतों, नियमों व अनुशासन को तोड़ा गया। इसके अलावा पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी संगठन को कमजोर करने का कार्य किया जा रहा था। इन दोनों की गतिविधियों से पार्टी की छवि को ठेस पहुंची। दोनों को तत्काल प्रभाव से आगामी 6 वर्षों के लिए कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया हैं!
देखिए जारी आदेश की प्रतिलिपि!






