
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ कोर्ट में यौन उत्पीड़न का केस दाखिल करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर चलती ट्रेन में हमला
प्रयागराज: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ कोर्ट में यौन उत्पीड़न का केस दाखिल करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर जानलेवा हमला होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.
आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने अपने ऊपर चलती ट्रेन में हमले का आरोप लगाया है. प्रयागराज में राजकीय रेलवे पुलिस को दी तहरीर में रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज जाते वक्त जानलेवा हमला किए जाने का आरोप है.
आशुतोष महाराज की तहरीर पर प्रयागराज के जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस इस पूरी घटना की जांच में जुट गई है.
ट्रेन के टॉयलट में छिपकर बचाई जान
आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने आरोप लगाया है कि प्रयागराज आते समय उनपर फतेहपुर और कौशांबी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के बीच हमला किया गया.आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि शामली से वो रात में गाजियाबाद पहुंचे थे और फिर वहां से रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज आ रहे थे, तभी पांच बजे सुबह टॉयलेट जाते समय आशुतोष महाराज पर एक युवक ने हमला बोल दिया. किसी तरह आशुतोष ब्रह्मचारी ने ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर अपनी जान बचाई.





