WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

ASI Died Under Suspicious Circumstances : ग्वालियर के RTO में पदस्थ ASI की संदिग्ध हालात में मौत, सौरभ शर्मा के साथ भी तैनात रहे!

WhatsApp Image 2025 03 17 At 17.04.24

ASI Died Under Suspicious Circumstances : ग्वालियर के RTO में पदस्थ ASI की संदिग्ध हालात में मौत, सौरभ शर्मा के साथ भी तैनात रहे!

सुबह जब ड्राइवर कमरे में चाय देने गया तो मृत मिले, कार्डियक अरेस्ट बताया गया!

Gwalior : परिवहन विभाग में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) धर्मवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को उनका शव घर के अंदर कमरे में मिला। धर्मवीर सिंह ग्वालियर में परिवहन विभाग के अकेले एएसआई थे और वे फ्लाइंग एस्कॉड के प्रभारी थे। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि धर्मवीर सिंह की पोस्टिंग लम्बे समय तक पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा के साथ रही है।

धर्मवीर सिंह के भाई समर सिंह ने बताया कि वे कम्पू थाना क्षेत्र में साऊथ एवेन्यू कैम्पस में रहते थे। वे रात को हमेशा की तरह समय पर सो गए थे। उन्हें सुबह जल्दी जागने की आदत थी। सोमवार सुबह जब ड्राइवर उन्हें चाय देने गया, तो देखा वह उस समय तक जागे नहीं थे। ड्राइवर को शंका हुई तो पड़ोसियों को बुलाया जब शरीर में कोई हलचल नहीं दिखी, तो अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनकी मौत को सौरभ शर्मा से जोड़कर देखा जा रहा

समर सिंह ने बताया कि अगस्त में एएसआई धर्मवीर सिंह का रिटायरमेंट होना था। उनको कोई तकलीफ भी नहीं थी। हालांकि, आरटीओ के पूर्व सिपाही और धनकुबेर सौरभ शर्मा के साथ भी उनकी पोस्टिंग रही है। इस वजह से उनकी मौत को सौरभ शर्मा से भी जोड़कर देखा जा रहा है। शव मिलने के बाद प्रारंभिक तौर पर एएसआई की मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया गया है। लेकिन, एएसआई गुलाब सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण स्पष्ट हो सकेगा। कम्पू थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच भी शुरू कर दी।