Attempted Robbery in Sarafa Bazaar Foiled : रतलाम के सराफा बाजार में डकैती के मंसूबे को नाकाम करने वाली पुलिस टीम का अभिनन्दन!

3

 

Attempted Robbery in Sarafa Bazaar Foiled : रतलाम के सराफा बाजार में डकैती के मंसूबे को नाकाम करने वाली पुलिस टीम का अभिनन्दन!

IMG 20260616 WA0014

Ratlam : इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन IBJA द्वारा आयोजित गेम चेंजर सेमिनार में सराफा व्यापारियों ने चांदनी चौक क्षेत्र में डकैती की साजिश नाकाम करने वाली पुलिस टीम का अभिनन्दन करते हुए शाल श्रीफल भेंट किए। आईबीजेए के स्टेट डायरेक्टर विशाल डांगी ने बताया कि चांदनी चौक स्थित सराफा बाजार में क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाकर पारदी गिरोह को पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार करते हुए संभावित डकैती को विफल कर दिया था। पुलिस विभाग की इस त्वरित कार्रवाई के लिए एसपी अमित कुमार, एएसपी विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई थी और पारदी गिरोह के डकैतों को गिरफ्तार किया गया था।

IMG 20260616 WA0017

स्टेशन रोड़ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन, सालाखेड़ी चौकी प्रभारी विजय सिंह बामनिया सहित पुलिस टीम का अभिनन्दन करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, आरडीए उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी, रतलाम सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष झमक भरगट, तथा आईबीजेए के प्रदेश अध्यक्ष अंकित वैध विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में राजेश शर्मा, अरविन्द कटारिया, दीपक सोनी, आलोक छाजेड़, शरद सोनी, राकेश सकलेचा, उज्जवल भटेवरा, साहिल छाजेड़, मयंक पोरवाल, महावीर भरगट, चेतन भरगट, सौरभ शर्मा, रामबाबू शर्मा, संजय छाजेड़, विनोद मूणत, सुरेश डांगी, पारस भरगट, एवं रवि मोठिया सहित बड़ी संख्या में सराफा व्यवसाई मौजूद थे। संचालन किर्ति बड़जात्या ने किया!