Auto Overturns, One Child Dead : स्कूल के बच्चों का ऑटो पलटा, 6 बच्चे घायल, एक की मौत!

ड्राइवर पर शराब पीकर तेजी से ऑटो रिक्शा चलाने का आरोप!

204

Auto Overturns, One Child Dead : स्कूल के बच्चों का ऑटो पलटा, 6 बच्चे घायल, एक की मौत!

इंदौर। सेंट अर्नाल्ड स्कूल के 6 बच्चों को लेकर जा रहा ऑटो रिक्शा पलट गया। इस दुर्घटना में 15 साल के हर्षित की मौत हो गई। ऑटो में 6 से ज्यादा बच्चे सवार थे, उन्हें भी चोट आई है। तिलक नगर में हुई इस दुर्घटना के बाद लोगों ने ऑटो को सीधा करके बच्चों को निकाला। आरोप है कि ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था।

IMG 20240828 WA0044

घटना मंगलवार दोपहर तिलक नगर मेन रोड की है। इंदौरी स्वीट्स के सामने से सेंट अर्नाल्ड स्कूल के स्टूडेंट्स को लेकर ऑटो निकल रहा था। अचानक ऑटो पलट गया। इससे सभी बच्चे घबरा गए और कुछ बच्चे रोने लगे। राहगीर और आसपास के लोग ऑटो के पास पहुंचे और बच्चों को निकाला। हादसे में 15 साल के छात्र हर्षित शितोले को गंभीर चोट आई थी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हर्षित के पिता निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। वह दो बड़ी बहनों का इकलौता भाई था। मां गृहणी है। वह 11वीं क्लास में पढ़ता था। कई सालों से इसी रिक्शा से स्कूल जा रहा था। वह हमेशा से साइकल से स्कूल जाता था, पर बारिश की वजह से 9 अगस्त से उसके लिए रिक्शा लगाया था। लोगों ने आरोप लगाया कि ऑटो ड्राइवर शराब के नशे में था। बच्चों ने भी बताया कि उसने रास्ते में ऑटो रोककर शराब खरीदी और पी। वह काफी तेज गति से ऑटो रिक्शा चला रहा था। वहीं ड्राइवर ने बताया कि अचानक गाड़ी का पहिया अलग हो गया। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया और ऑटो रिक्शा भी जब्त कर लिया है।