WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Chhatarpur PS Mishap: मुख्य आरोपी शहज़ाद हाजी की गिरफ्तारी के बाद जांच में आई तेजी, अब तक 37 आरोपी गिरफ्तार

608

Chhatarpur PS Mishap: मुख्य आरोपी शहज़ाद हाजी की गिरफ्तारी के बाद जांच में आई तेजी, अब तक 37 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर (मध्यप्रदेश) : छतरपुर कोतवाली पुलिस पर पथराव के मास्टरमाइंड माने जाने हाजी शहजाद अली की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच ने अब इस मामले में तेजी पकड़ ली है। हाजी शहजाद अली की पुलिस को तीन दिन की रिमांड मिलने के बाद पुलिस अब यह पता लगा रही है कि यह सुनियोजित साजिश रची किसने थी और इस साजिश में और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे।

IMG 20240828 WA0054

वहीं इस मामले में पकड़े गये हाजी शहजाद से उसकी अवैध संपत्ति की पूछ-ताछ और जांच मे भी तेजी आ गई है। पुलिस को ऐसा शक है कि इसने यह आकूत संपत्ति अवैध तरीके और अवैध कारोबार से अर्जित की है। वहीं इस साजिश मे कितनी फंडिंग हुई है, किस-किस के खाते में कितनी राशि और किन-किन लोगों ने भेजी है। फिलहाल इसी आधार पर जानकारी जुटाई और लगाई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक अब तक 37 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, और जो बाकी बचे हैं पुलिस उनका पता लगाने और पकड़ने के प्रयास में हैं और 10 टीमें गठित की गईं हैं।