
पढ़ना जारी रखें

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पायलटों की ट्रेनिंग सुविधाओं को अद्यतन करने और युवाओं को इसके लाभ लेने का आव्हान किया।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी, सांसद एवं केंद्रीय मंत्री श्री चौधरी ने भी संबोधित किया।

आवयाना एविएशन एकेडमी किशनगढ़ डायरेक्टर के अनुसार आधुनिकतम एयर क्राफ़्ट सिमुलेटर और सभी नवीनतम प्रशिक्षण उपकरण और समाधान मौजूद है! जहाँ अत्यंत कुशल दक्ष प्रतिबद्ध प्रशिक्षक पायलट द्वारा…उच्च कौशल ज्ञान और समुचित सूझ-बूझ से पायलट ट्रेनिंग दी जाएगी…!

इस समारोह की उद्घोषणा करते हुए डॉ ज्योति जोशी ने बताया कि यहाँ एडवांस एयरक्राफ्ट प्रशिक्षण भी दिया जा सकेगा जिसके लिए पहले विदेशों में जाना पड़ता था और बहुत अधिक ख़र्च होता था..! इसके लाभ ऊंची उड़ान की महत्वाकांक्षी रखने वाले कई मध्यम वर्गीय युवक युवतियों के सपने साकार हो सकेंगे। वे अब उड़ान भर सकेंगे दक्ष पायलट बनकर… यह प्रशिक्षण एक बेच का 10 माह का होगा।

इस विशिष्ट समारोह का संचालन प्रसिद्ध उद्घोषिका श्रीमती डॉ ज्योति जोशी ने किया।
इस मौके पर विधायक, जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों गणमान्य जन की बड़ी उपस्थिति रही। अतिथियों ने नई बेच के प्रशीक्षु युवा पायलटों से परिचय प्राप्त करते हुए शुभकामनाएं दी।