
मूर्धन्य पत्रकार राजेंद्र माथुर की 35 वी पुण्यतिथि पर बदनावर तहसील पत्रकार संघ द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
बदनावर। मूर्धन्य पत्रकार राजेंद्र माथुर ने अपने कर्मों, साहस,मेहनत व लेखनी से बदनावर जैसे शहर को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाई, यह हमारे लिए प्रेरक भी है और बदनावर की उपलब्धि भी है। छोटे से शहर से दिल्ली जैसे शहर तक अपनी लेखनी से नाम स्थापित करना बहुत ही मेहनत व निष्पक्ष पत्रकारिता के मापदंडों के उच्च स्तर को छुआ होगा। हिंदी पत्रकारिता के आदर्श पुरुष के पदचिन्ह पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राजेंद्र माथुर की पत्रकारिता पूज्यनीय एवं वंदनीय है।
उक्त विचार हिंदी पत्रकारिता के शिखर पुरुष एवं ख्यातनाम संपादक स्वर्गीय राजेंद्र माथुर की 35वीं पुण्यतिथि पर तहसील पत्रकार संघ बदनावर द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि आयोजन में बदनावर एसडीएम प्रियंका मीमरोट ने व्यक्त किये। धार जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पंडित छोटू शास्त्री ने कहा कि स्वर्गीय माथुर को हमसे विदा हुए लंबा समय बीत चुका है लेकिन उनकी ज्वलंतशील व जनहितैषी पत्रकारिता के लिए वह आज भी जीवित है। वह सिर्फ पत्रकार नहीं थे बल्कि समाज सुधारक भी थे। जिस तरह अमिताभ बच्चन फिल्मों के महानायक रहे वैसे ही राजेंद्र माथुर पत्रकारिता के महानायक रहे हैं। बदनावर की मिट्टी को उन्होंने पूरे विश्व में फैलाया था। उनकी अच्छाइयों को देश के राजनीतिज्ञ जानते थे एवं सम्मान देते थे। यह हमारे लिए प्रेरणास्पद है सभी पत्रकार राग द्वेष रहित पत्रकारिता करें, माथुर जैसी कलम चले जो जनहितेषी हो।
जिला भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता के दिग्गज संपादक की प्रतिमा युवा पीढ़ी को निष्पक्ष लेखनी की प्रेरणा देगी। माथुर जी ने पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित किए हैं। वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभान सिंह सोलंकी ने कहा कि माथुर साहब की कलम की धार तलवार की धार से तेज होती थी। वरिष्ठ नेता मोहन सिंह चौहान ने कहा कि राजेंद्र माथुर की लेखनी इतनी प्रभावशाली थी कि प्रकाशन होते ही समस्या का समाधान होता था।
पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक टल्ला मोदी, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गुर्जर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश होती, विधायक प्रतिनिधि कैलाश गुप्ता पत्रकार महेश पाटीदार आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री राजेश अग्रवाल, आर्यव्रत पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पवार फूंदा बापू,स्वतंत्र प्रेस क्लब अध्यक्ष मनीष शर्मा, तहसील पत्रकार संघ संरक्षक पंकज गुजराती, दिलीप दरडा, कड़ोद कला प्रेस क्लब अध्यक्ष राहुल बैरागी,उपाध्याक्ष आनंद अग्निहोत्री,सीताराम पटेल,विनय पाटीदार, राकेश सिंह चौहान,नारायण मकवाना,विक्की राजपुरोहित, आशीष भाटिया, नीलेश शर्मा,जमील कुरैशी,दीपक, कृष्णा मारु,दिलीप नागौरिया,अतुल बाफना पार्षद प्रतिनिधि संतोष राव आदि पत्रकार एवं भाजपा कांग्रेस के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन तहसील पत्रकार संघ के महासचिव अनवर मंसूरी ने किया एवं आभार अध्यक्ष गोवर्धन सिंह डोडिया ने माना।





