WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Badwani MP : बूथ विस्तारक योजना-विधानसभा क्षेत्र के सुदूर पहाड़ी अंचल के ग्राम अम्बापानी के बूथ पर पहुँचे राज्यसभा सांसद

WhatsApp Image 2022 01 23 At 4.01.07 AM 696x388

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

बड़वानी: कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष संगठन पर्व के तहत आयोजित भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत आज बड़वानी विधानसभा क्षेत्र के सुदर पहाड़ी अंचल के ग्राम अंबापानी के बूथ क्रमांक 237 व 238 पर बूथ समिति के डिजिटलीकरण एवं सक्षम बूथ बनाने हेतु राज्यसभा सांसद डॉ सुमेरसिंह सोलंकी पहाड़ी पर मोटरसाइकिल से पहुँचे और ग्रामीणों से चर्चा की।

सुमेर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जो कार्यकर्ता से आधारित संगठन है और बूथ स्तर तक व पन्ना स्तर तक कार्यकर्ताओं का बूथ सबसे मजबूत और शक्तिशाली केंद्र बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी विस्तारक योजना को लेकर आई है, इसको लेकर विधानसभा में और जिलों में कार्यशाला भी हुई है।

उसी के तहत हर कार्यकर्ता 10 दिन तक 10 घंटे का ऐसे हर कार्यकर्ता 100 घंटे का समय देकर विस्तारक योजना में अपनी भूमिका निभाएगा।

इसमें एक ऐप के माध्यम से संगठन का निर्माण किया गया है जिस पर हम सभी समितियों के पदाधिकारियों की जानकारी भी अपडेट कर रहे है और साथ ही पन्ना प्रमुखों की जानकारी के साथ हमारे गांव के जो प्रमुख लोग हैं उनकी जानकारी भी एकत्रित करके उनसे संपर्क कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी को सर्वव्यापी संगठन बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विस्तार योजना को लेकर आई है, जहां मध्य प्रदेश के करीब 65000 मतदान केंद्रों पर एक साथ संचालित किया जा रहा है अगली 30 जनवरी तक।

20 जनवरी से प्रारंभ हुआ अभियान 30 जनवरी तक चलेगा जिसमें 65000 बूथों पर हम पहुंचेंगे और हम इस बारे में पूरी जानकारी अपडेट करने में लगे हैं।

ऐप माध्यम द्वारा इसके माध्यम से हमारे साथ इसमें 20,000 से अधिक कार्यकर्ता लगे हुए हैं, जो प्रतिदिन 10 घंटे का समय देंगे इस प्रकार से 2000000 घंटे तक मध्य प्रदेश में काम होगा और यह पूरे भारत देश का बहुत बड़ा अभियान होगा जिसमें इतने सारे कार्यकर्ता काम कर रहे हैं।

इसमें 9000 हजार 500 से अधिक ग्राम केंद्र और नगर केंद्र पर हम पहुंचने के प्रयास कर रहे हैं और निश्चित रूप से हम 30 तारीख तक पूरे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चाहे वह माननीय
मुख्यमंत्री हों, मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका में कार्य कर रहे हैं।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, सुमेरसिंह सोलंकी (राज्यसभा सांसद)-