WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Big Announcement of Digvijay Singh: उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे दिग्विजय, 2 अक्टूबर से महाकाल मंदिर से शुरू होगी यात्रा

Big Announcement of Digvijay Singh: उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे दिग्विजय, 2 अक्टूबर से महाकाल मंदिर से शुरू होगी यात्रा

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वे 2 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरी तरह गैरराजनीतिक होगी। इसमें कोई पार्टी का झंडा नहीं होगा,सब शामिल हो सकते हैं जिनकी भगवान राम में आस्था है और जिन्होंने राम मंदिर में चंदा दिया है।

उन्होंने बताया कि उज्जैन से अयोध्या कोई 1000 किलोमीटर है। हम रोज 10 से 15 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।

उन्होंने घोषणा की कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र और उज्जैन तीर्थ क्षेत्र में हुए जमीन घोटाले और राम मंदिर के चंदे और चढ़ावे की चोरी के खिलाफ महाकाल मंदिर उज्जैन से भगवान रामलला मंदिर अयोध्या की पदयात्रा करेंगे।