WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Badwani News: भागवत कथा हेतु पंडाल के स्थान का भूमि पूजन, पंडित कमल किशोर नागर द्वारा प्रस्तुत की जाएगी कथा

WhatsApp Image 2022 02 16 At 5.39.10 AM 696x380

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट 

बड़वानी: जिला मुख्यालय पर बाईपास रोड के समीप शिवकुंज पहाड़ी के पीछे श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है कथा वाचक पंडित कमल किशोर नागर जी द्वारा की जाएगी जिसमें जिले व आसपास से सटे इलाकों से हजारों की संख्या में लोगों के आने की उम्मीद की जा रही है जिस हेतु कथा स्थल पर आज भव्य पंडाल के लिए भूमि पूजन किया गया.

महिलाओं द्वारा घर-घर जाकर हल्दी कुमकुम व चावल के माध्यम से कथा में आने के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण दिया जाएगा.

कथा का आयोजन दिनांक 21 फरवरी से 27 फरवरी तक किया जाएगा.

आपको बता दें कि लगभग 25 वर्ष पूर्व जिला मुख्यालय पर श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया था उसके पश्चात अब यह आयोजन किया जा रहा है

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, अनिल जोशी-