Badwani News: महिला सहायक प्राध्यापकों द्वारा प्राचार्य पर छेड़छाड़ की शिकायत पर जिला कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए

1737

Badwani News: महिला सहायक प्राध्यापकों द्वारा प्राचार्य पर छेड़छाड़ की शिकायत

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

बड़वानी: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के निवाली स्थित शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य तथा दो अन्य कर्मचारियों द्वारा तीन महिला सहायक प्राध्यापकों समेत चार महिलाओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर ने आज जांच के आदेश दिए हैं।

Badwani News: महिला सहायक प्राध्यापकों द्वारा प्राचार्य पर छेड़छाड़ की शिकायत

जिला कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बताया कि शासकीय महाविद्यालय निवाली की तीन महिला सहायक प्राध्यापकों तथा एक अन्य महिला कर्मचारी द्वारा प्राचार्य तथा दो अन्य कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ व अन्य मामलों में दिए गए शिकायत आवेदन पर आज जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पानसेमल की अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अंशु जावला के नेतृत्व में एक जांच समिति मामले की जांच कर प्रतिवेदन प्रदान करेगी, जिसके आधार पर संबंधितों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित होगी।

शासकीय महाविद्यालय निवाली की तीन महिला सहायक प्राध्यापकों तथा एक अन्य महिला कर्मचारी ने प्रभारी प्राचार्य डॉ अशोक वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी जी आर मोरे तथा क्लर्क रवि नामदेव पर कथित तौर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कल थाने पर शिकायत आवेदन दिया गया था। उक्त मामले को उन्होंने क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा इंदौर संभाग इंदौर ,सीएम हेल्पलाइन भोपाल, उच्च शिक्षा मंत्री, जिला कलेक्टर व राज्य महिला आयोग को भी सूचित किया था।

उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि प्रभारी प्राचार्य तथा अन्य कर्मचारी दोपहर को ही बैडमिंटन खेलने लगते हैं तथा इस दौरान उन्हें भद्दे इशारे करते हैं। इसके अलावा समूह में बैठ कर द्विअर्थी वाक्यों का प्रयोग कर छेड़छाड़ करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राचार्य के नेतृत्व में महाविद्यालय का स्टाफ आए दिन मुर्गे और शराब की पार्टियां करता है, जिसके चलते महिला प्राध्यापकों व कर्मचारियों का कार्य करना नामुमकिन हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत किए जाने पर प्रताड़ित कर धमकाया जाता है।

Also Read: Demand for Ban on the Film : फिल्म ‘व्हाई आई किल्ड गांधी’ पर रोक की मांग SC ठुकराई 

उधर डॉ अशोक वर्मा ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उनके खिलाफ साजिश बताया। उन्होंने कहा कि शिकायत कर्ताओं को समय पर महाविद्यालय आने का कहे जाने पर उन्होंने इस तरह की शिकायत की है।

बड़वानी के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने कहा कि नियमानुसार जांच के उपरांत प्रतिवेदन के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।