Bangles worn on Vijay Shah’s Photo : मंत्री विजय शाह से महिला कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, फोटो पर चूड़ियां पहनाई, भारत माता के चरणों में दिया ज्ञापन!

436

Bangles worn on Vijay Shah’s Photo : मंत्री विजय शाह से महिला कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, फोटो पर चूड़ियां पहनाई, भारत माता के चरणों में दिया ज्ञापन!

Ratlam : शहर के अलकापुरी चौराहा स्थित भारत माता उद्यान पर महिला कांग्रेस ने भारत माता के चरणों में ज्ञापन रखकर आक्रोश व्यक्त किया। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर के नेतृत्व में महिलाओं ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में अपमानजनक शब्द कहें उसको लेकर महिला कांग्रेस ने उनके पोस्टर पर चूड़ियों की माला पहनाई और सभी महिलाओं ने फोटो को चूड़ियां भेंट की।

WhatsApp Image 2025 05 17 at 18.58.42

महिला कांग्रेस ने विजय शाह के बयान को महिलाओं का अपमान बताया और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने विजय शाह के पोस्टर पर चूड़ियों की माला पहनाकर अपना विरोध जताया। साथ ही भारत माता के चरणों में ज्ञापन सौंपा जिसमें भाजपा के नेताओं को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई।

महिला कांग्रेस नेत्री कुसुम चाहर ने बताया कि विजय शाह और जगदीश देवड़ा जैसे नेता संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ जाकर ऐसी टिप्पणियां कर रहे हैं जो कि अत्यंत निंदनीय है। हम भाजपा के इन नेताओं को सद्बुद्धि देने के लिए भारत माता आपके चरणों में प्रार्थना करते हैं।

WhatsApp Image 2025 05 17 at 18.58.42 1

इस अवसर पर भूतपूर्व विधायक पारस सकलेचा, जिलाध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, राधा प्रजापति, अनु नेकाडी, आशा रावत, नजमा बेलुत, तबस्सुम शेरानी, मोना, रंजना, जायदा बेगम, तबस्सुम खान, हिना, लीलाबाई, रेखा सोलंकी, काजल, अफसाना, शानू, अनीता, मुमताज खान, रश्मि सिंह, अनुराधा, कविता, संगीता गुर्जर, अंजू चौहान, शारदा राठी, हेमलता, फैय्याज मंसूरी, शैलेंद्र सिंह, कमरुद्दीन कछवाया, बसंत पंड्या, राजेश प्रजापत, इक्का बैलूत, अमित शर्मा, मोंटी, इकरार चौधरी, सलीम बागवान, हरविंदर सिंह नांद्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें!