Banks will Be Open on Sunday : मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना संबंधी कार्य के लिए रविवार को बैंक शाखाएं विशेष रूप से खुली रहेगी

1853

Banks will Be Open on Sunday : मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना संबंधी कार्य के लिए रविवार को बैंक शाखाएं विशेष रूप से खुली रहेगी

Ratlam : राज्य शासन के निर्देश अनुसार रतलाम जिले में भी रविवार 4 जून को समस्त बैंकों की शाखाएं केवल मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना संबंधी कार्य के लिए विशेष रूप से खुली रहेंगी।बैंक शाखाओं द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना संबंधी कार्य किया जाएगा।जिन महिलाओं के बैंक खाते डीबीटी इनेबल नहीं हैं,उन्हें डीबीटी इनेबल किया जाएगा। आधार लिंक करने संबंधी कार्य होगा,बताया गया हें कि जो खाते डीबीटी इनेबल नहीं हैं यदि उनको आधार से डीलिंक किया जाकर पुनः आधार से लिंक किया जाता हैं तो खाता डीबीटी इनेबल हो जाएगा।

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा मुख्यमंत्री लाडली योजना के अंतर्गत जिन बहनों के बैंक खातों में तकनीकी समस्या पाई हैं।वह समस्या दूर करने के लिए सभी बैंक शाखा प्रबंधकों तथा शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों को रविवार के दिन शत-प्रतिशत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।