BCCI : क्या इसलिए सौरभ को दूसरी बार BCCI अध्यक्ष नहीं बनाया!

TMC ने कहा कि भाजपा उन्हें अपमानित करना चाह रही 

866

BCCI : क्या इसलिए सौरभ को दूसरी बार BCCI अध्यक्ष नहीं बनाया!

Mumbai : जाने-माने क्रिकेटर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को दूसरी बार BCCI अध्यक्ष पद की रेस से बाहर कर दिया गया। अब रोजर बिन्नी इस कुर्सी पर बैठ सकते हैं। इस बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला। TMC ने आरोप लगाया है कि सौरव गांगुली ने BJP में शामिल होने से इनकार कर दिया, इसलिए उन्हें BCCI अध्यक्ष का दूसरा कार्यकाल नहीं दिया गया।

TMC प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा ने लोगों के बीच पिछले साल यह संदेश फैलाने की कोशिश की कि सौरव गांगुली भाजपा में शामिल हो रहे हैं। पिछले साल चुनाव से पहले भाजपा ने यह कोशिश की थी। सौरव गांगुली यहां काफी लोकप्रिय हैं, यही वजह है कि भाजपा ने यह प्रचार किया था कि सौरव भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा उन्हें अपमानित करना चाह रही है, क्योंकि वह उन्हें पार्टी में शामिल नहीं कर सकी।

सौरव गांगुली को दूसरा कार्यकाल नहीं दिया जाना राजनीतिक बदले का स्पष्ट उदाहरण है, अमित शाह के बेटे जय शाह बीसीसीआई के सचिव बने रहेंगे, लेकिन सौरव गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष नहीं रहेंगे।