WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Beggars’ Glamor : भिखारियों का 22 लोगों के गुट के अजब ठाठ, रात में इंदौर के होटल में रुकते!

इन सभी को वापस राजस्थान भेजा गया, होटल और लॉज वालों को भी हिदायत!

Beggars’ Glamor : भिखारियों का 22 लोगों के गुट के अजब ठाठ, रात में इंदौर के होटल में रुकते!

Indore : पुलिस ने इंदौर में भिखारियों का ऐसा गुट पकड़ा, जो भीख मांगने के बाद रात को होटल में रुकता था। राजस्थान के 22 लोगों का यह गुट यहां भीख मांगने आया था। पुलिस ने इन सभी को एक होटल से निकलकर वापस राजस्थान भेज दिया। इस गुट में 11 बच्चे भी हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग के एक अधिकारी ने भिखारियों के बारे में यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को मिली एक शिकायत के आधार पर जांच की गई, तो पता चला कि राजस्थान से 22 लोगों का एक गुट भीख मांगने इंदौर आया है। ये सभी एक होटल में ठहरे थे। इनमें 11 नाबालिग बच्चे और 11 महिलाएं शामिल थीं। ये लोग शहर के अलग-अलग जगहों पर भीख मांगते और रात में होटल में आराम करते।

IMG 20241004 WA0034

सभी भिखारियों को वापस भेजा

विभाग के लोगों ने इन सभी को समझा-बुझाकर उनके मूल निवास भेज दिया। उन्होंने बताया कि शहर के सभी होटलों, लॉज और अन्य रुकने वाली जगहों के संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे भीख मांगने वाले लोगों को न ठहरने दें। अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने इंदौर समेत देश के 10 शहरों को भिक्षावृत्ति से मुक्त बनाने के लिए प्रायोगिक (पायलट) परियोजना शुरू की है। इंदौर में प्रशासन ने भीख मांगने वालों पर प्रतिबंध लगा रखा है।

पकड़ी गई थी लखपति भिखारी

इस साल फरवरी में जब इंदौर को भिखारी मुक्त बनाने का अभियान चला तो राजस्थान की एक ऐसी महिला भिखारी पकड़ में आई थी, जो अपने दोनों बच्चों समेत भीख मांगने का काम करती थी। वह इंदौर में उज्जैन रोड के लवकुश चौराहे पर भीख मांगती थी। उसका कहना था कि उसने पौने दो महीने में चौराहे पर भीख मांगकर ढाई लाख रुपए कमाए थे और एक लाख रुपए उसने अपने सास-ससुर को भेजे। पूछताछ में महिला ने अपने पास कई संपत्ति होने का खुलासा भी किया। उसने बताया था कि उसके पास एक जमीन, दो मंजिला घर, एक बाइक, 20 हजार रुपए का स्मार्टफोन भी है।