Benefits of Eggplant: बेगुन नहीं है बैंगन, चार बीमारियों के लिए रामबाण औषधि!

कई विटामिन, हाई फाइबर, मैंगनीज और पोटेशियम की भरमार!

1363

Benefits of Eggplant: बेगुन नहीं है बैंगन, चार बीमारियों के लिए रामबाण औषधि!

 

New Delhi : लोग बैंगन को बेगुन कहकर उसका मजाक उड़ाते हैं। जबकि, असलियत में बैंगन भी गुणों की खान और सेहत में फायदेमंद है। बहुत कम लोग बैगन की सब्जी पसंद करते हैं, लेकिन यह शरीर के लिए संजीवनी है। वास्तव में बैंगन सब्जी नहीं, फल है। इसमें बीज होते हैं और यह फूल वाले पौधे से मिलता है।

इस सब्जी में विटामिन और मिनरल की भरमार है। इसमें विटामिन-के, विटामिन-सी, प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, मैंगनीज, पोटेशियम और कार्ब्स बड़ी मात्रा में होते हैं। हर दिन शरीर को इन पोषक तत्वों की जरूरत होती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बैंगन में ऐसी विशेषताएं होती है, जो चार तरह के लोगों के लिए औषधि जैसा असर दिखाता है।

 

इन बीमारियों में भी फायदेमंद

ये दिल के मरीज का एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को कम कर सकता है, जो दिल के मरीजों का मुख्य कारण है। इस सब्जी की मदद से दिल को फिर से जवान बना सकते हैं, इस बात का संकेत एक शोध में भी दिया गया। इसे शुगर के मरीजों के लिए भी लाभदायक माना जाता है। बैंगन में हाई फाइबर होता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम से आसानी से गुजर जाता है। इस वजह से ग्लूकोज का अवशोषण धीमा हो जाता है और ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता। डायबिटीज के मरीजों को डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहिए।

 

वेट लॉस फ्रेंडली फ्रूट

वेट लॉस के लिए डाइट में कैलोरी कम करने के साथ फाइबर बढ़ाना होता है। ये दोनों काम सिर्फ अकेला बैंगन कर सकता है। यह वेट लॉस फ्रेंडली फ्रूट है, जो फैट बर्निंग की स्पीड बढ़ाता है। अगर घर में कैंसर की फैमिली हिस्ट्री है तो आपको इस खतरनाक बीमारी का खतरा हो सकता है। ऐसे लोगों को हर हालत में बैंगन खाना चाहिए। कई शोधों में इसके अंदर कैंसर की सेल्स से लड़ने की ताकत देखी गई है।