WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bengaluru Rameshwaram Cafe Blast: NIA को मिली बड़ी कामयाबी, पकड़े गए धमाके को अंजाम देने वाले और साजिशकर्ता 

1019

Bengaluru Rameshwaram Cafe Blast: NIA को मिली बड़ी कामयाबी, पकड़े गए धमाके को अंजाम देने वाले और साजिशकर्ता 

 

बेंगलुरु: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस में NIA को बड़ी कामयाबी मिली है. नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आरोपी के साथ एक साजिशकर्ता को भी पकड़ लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है.

दोनों आरोपियों को पश्चिम बंगाल से हिरासत में लिया गया. जिन दो आरोपियों को जांच एजेंसी पकड़ा है उनके नाम अब्दुल मथीन ताहा और मुसाविर शाजीब हुसैन है.

IMG 20240412 WA0044

जांच एजेंसी ने पहले मुख्य आरोपी मुसाविर शाजीब हुसैन की पहचान की थी, जिसने विस्फोट को अंजाम दिया था. इस मामले में एक अन्य साजिशकर्ता अब्दुल मथीन ताहा की भी पहचान की थी, जो अन्य मामलों में भी एजेंसी द्वारा वांछित है. दोनों को पकड़ लिया गया है.

 

इससे पहले NIA की टीमों द्वारा कर्नाटक में 12, तमिलनाडु में 5 और उत्तर प्रदेश में एक जगह सहित कुल 18 स्थानों पर कार्रवाई की गई थी. इस दौरान सह-साजिशकर्ता मुजम्मिल शरीफ को हिरासत में लिया गया था. एनआईए ने इस केस को 3 मार्च को अपने हाथ में लिया था. NIA ने कुछ दिनों पहले प्रेस रिलीज जारी की थी, जिसमें बताया गया था कि ब्लास्ट को किसने अंजाम दिया था.

IMG 20240412 WA0043

बता दें कि एक मार्च को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट हुआ था. इस धमाके में 9 लोग घायल हो गए थे. पुलिस सूत्रों ने कहा था कि कैफे में टाइमर का उपयोग करके आईईडी बम धमाका किया गया था. धमाके के बाद महाशिवरात्रि के अवसर पर कैफे को बड़ी धूमधाम से फिर से खोला गया था. प्रशासन के मुताबिक, ग्राहकों की जांच के लिए कैफे के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं. एंट्री की अनुमति देने से पहले कर्मचारी प्रत्येक ग्राहक की हैंडहेल्ड डिटेक्टरों से जांच की जाएगी. सभी ग्राहकों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और कर्मचारी किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।