अल्प वर्षा से खराब हुई सोयाबीन की फसल के लिए भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

अल्प वर्षा से खराब हुई सोयाबीन की फसल के लिए भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

अजेंद्र त्रिवेदी की रिपोर्ट

उज्जैन: अगस्त माह में वर्षा न होने व कुल वर्षा कम होने के कारण सोयाबीन की फसल इस बार मालवा क्षेत्र में खराब होने हो रही है। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, ना खराब फसलों का सर्वे करवाया गया है।
इसी को लेकर आज भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष दशरथ पंड्या के नेतृत्व में बड़नगर दौरे पर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मिलकर किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की बात कही था किसान संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

WhatsApp Image 2023 09 02 at 5.15.09 PM

WhatsApp Image 2023 09 02 at 5.14.22 PM 1

ज्ञापन के मुख्य बिंदु इस प्रकार है:

1. विगत एक माह से बारिश नहीं होने से सोयाबीन की फसल की फलिया सूखकर ज़मीन पर गिर गई है जिससे सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हुआ है आर बी सी की धारा 6.4 के तहत राहत राशि देकर फसल बीमा की राशि किसानों को दी जाये।

2. मध्यप्रदेश प्याज लहसुन के मुख्य उत्पादक प्रदेशों में से एक है विगत तीन वर्षो से यहां के किसानों की प्याज लहसुन की लागत भी नहीं मिली इस वर्ष कुछ भाव मिलना शुरू हुए और केंद्र सरकार ने प्याज पर 408 निर्यातशुल्क लगा दिया जिससे भाव में काफी कमी आ गई। अतः प्याज पर से निर्यात शुल्क हटाया जाए और लहसुन का आयात बंद किया जाए।

3. नर्मदा सिंचाई परियोजना से उज्जैन जिले के कई क्षेत्र अभी भी वंचित है इन गांव में वाटर लेवल काफी कम है अतः इन्हें जोड़ा जाए। इन गांव की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाई जा चुकी है।

4. सिंचाई के लिए बिजली की सप्लाई का समय जो 7 घंटे किया गया है उसे पूर्ववत 10 घंटे किया जाए। कृषि प्रधान प्रदेश के मुखिया के नाते आप किसानो के हित में निर्णय लेंगे, ऐसी अपेक्षा है।