Bhind MP: बाढ़ से घिरे गांव में रात 3 बजे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, DM-SP रहे खड़े

964

ग्राउंड जीरो से परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

3:00 बजे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 60 NDRF द्वारा लोगों का किया गया रेस्क्यू 

कलेक्टर एसपी ने ग्राउंड जीरो पर खड़े होकर कराया रेस्क्यू

Bhind Madhya Pradesh: चंबल एवं सिंध नदी के साथ ही इसकी सहायक नदियों में भी जल स्तर बेहद तेजी से बढ़ रहा है, जिसके चलते वेसली नदी में भी पानी कई फ़ीट ऊपर तक आ गया है। ऐसे में कई गांव भयंकर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन नदियों के आसपास के ज्यादातर गांव टापू बन गए हैं। इन गांवों में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रात को 12 बजे एनडीआरएफ की टीम पहुंची और दो बोट से चुन्नाई गांव के लिए रवाना हुई।

जिला कलेक्टर सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह खुद रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाले हुए रात को 3 बजे तक मैदान में डटे रहे। आपको बता दें पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने सुबह के समय सबसे पहले 24 घंटे से बाढ़ के पानी में फंसे एक बुजुर्ग को टीम के साथ जाकर खुद रेस्क्यू कर निकाला था और पूरे दिन कलेक्टर एवं एसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रेस्क्यू कार्य चलाया। यह सिलसिला रात को 3 बजे तक बदस्तूर जारी रहा।

देखिये रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो-

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, सतीश कुमार एस (कलेक्टर, भिण्ड)-

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, मनोज कुमार सिंह (एसपी, भिण्ड)-